होम / Taliban Conflict अफगानिस्तान के सर्वोच्च नेता अखुंदजादा का कत्ल, उप प्रधानमंत्री बरादर बंधक

Taliban Conflict अफगानिस्तान के सर्वोच्च नेता अखुंदजादा का कत्ल, उप प्रधानमंत्री बरादर बंधक

Vir Singh • LAST UPDATED : September 21, 2021, 9:17 am IST

संबंधित खबरें

हक्कानी नेटवर्क और तालिबान के बीच हुआ खूनी संघर्ष

इंडिया न्यूज, काबुल

Taliban Conflict तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के बीच हुए खूनी संघर्ष में सर्वोच्च नेता व खुंखार आतंकी हिबतुल्लाह अखुंदजादा का कत्ल कर दिया गया है। वहीं उप प्रधानमंत्री मुल्ला बरादर को बंधक बनाकर रखा गया है। ब्रिटेन की एक मैगजीन में यह रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि सत्ता के लिए हुए खूनी संघर्ष में सबसे ज्यादा नुकसान बरादर गुट को ही हुआ है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान द्वारा सरकार का ऐलान करने के बाद भी तालिबान में संघर्ष हुआ था। सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर बरादर गुट व हक्कानी नेटवर्क आपस में भिड़ गए थे।

Taliban Conflict ब्रिटेन की मैगजीन में किया दावा

ब्रिटेन की मैगजीन में दावा किया गया है कि सितंबर में हक्कानी और तालिबान के बीच सरकार गठन को लेकर बैठक हुई थी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच बहस हो गई। हक्कानी नेटवर्क का नेता खलील-उल रहमान हक्कानी मुल्ला बरादर को मुक्के मारने शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर संघर्ष हुआ और बरादर को गोली लगने की खबरें सामने आईं। इस संघर्ष के बाद कई दिन तक बरादर किसी के सामने नहीं आया। कयास लगाए जाने लगे कि गोली लगने से बरादर की मौत हो गई। इसी के बाद बरादर का एक वीडियो जारी हुआ, जिसमें उसने खुद को ठीक बताया।

Taliban Conflict के बाद अखुंदजादा का न कोई वीडियो न मैसेज

इतने बड़े खूनी संघर्ष के बाद भी हिबतुल्ला अखुंदजादा का कोई मैसेज न आना इस बात का संकेत देता है कि उसका कत्ल कर दिया गया है। अखुंदजादा के बारे में दुनिया की खुफिया एजेंसियों को भी नहीं पता है। वह कहां रहता है और उसकी दिनचर्या क्या होती है। इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों के पास होती है। यहां तक कि तालिबान के कई बड़े नेताओं ने भी अबतक उसे नहीं देखा है। वह बीच-बीच में वीडियो जारी कर तालिबानी नेताओं को संदेश भेजता रहता है, लेकिन कई दिन से उसका कोई मैसेज नहीं आया है।

Taliban Conflict के बाद बंधक बनाकर बरादर से जबरदस्ती बनाया वीडियो

मैगजीन का दावा है कि उस संघर्ष के बाद हक्कानी नेटवर्क ने किसी अज्ञात जगह पर बरादर को बंधक बना रखा है और उससे वीडियो भी जबरन बनवाया गया था।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बरादर अफगानिस्तान की स्थाई सरकार में अल्पसंख्यक व गैर-तालिबानी नेताओं को भी शामिल करना चाहिता था, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस सरकार को मान्यता दे। दूसरी ओर हक्कानी नेटवर्क ऐसा नहीं चाहता था। इसी को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ जो खूनी संघर्ष में बदल गया।

Read More : Taliban: तालिबान के समर्थन में फिर आया पाकिस्तान

Connact Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के हुए दो फाड़? कप्तान हार्दिक पंड्या की हो रही आलोचना
Bihar Politics: बिहार में इंडि गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पप्पू यादव के बदले बोल, पूर्णिया सीट को लेकर कही ये बात
Lok Sabha Elections 2024: 44% मौजूदा सांसदों पर आपराधिक केस, 5% अरबपति, क्या कहती है ADR रिपोर्ट
R Madhavan ने रहना है तेरे दिल में की शूटिंग से खास यादें की शेयर, पत्नी को लेकर सुनाया स्पेशल किस्सा
Bill Gates and PM Modi Interaction: बिल गेट्स और पीएम मोदी की खास मुलाकात, नीलगिरि चाय और पश्मीना के साथ दिया ये तोहफा
J&K Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, कई लोग घायल
Arvind Kejriwal Arrest: सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में महारैली का आयोजन, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, देखें लिस्ट
ADVERTISEMENT