Taliban New Religious Guidelines
इंडिया न्यूज़, काबुल :
अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान ने महिलाओं पर पाबंदी बढ़ाते हुए नया फरमान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक देश में टेलीविजन चैनलों पर सीरियल या डेली सोप में महिला एक्ट्रेस नहीं दिखाई जा सकती हैं। और इसके साथ यह कहा गया, अफगान मीडिया को रिपोर्ट पेश करते समय हिजाब पहनना अनिवार्य होगा।
Also Read :
Mercedes-AMG A45 S 4Matic+ Launch जानिए इसके बेस्ट फीचर और शानदार कलर
आदेश नहीं धार्मिक दिशानिर्देश बताया (Taliban New Religious Guidelines)
मंत्रालय के प्रवक्ता हकीफ़ मोहाजिर ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, ये नियम नहीं बल्कि धार्मिक दिशानिर्देश हैं। ये नए दिशानिर्देश रविवार शाम सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किए गए हैं। तालिबान ने दोहा में हुए समझौते में वादा किया था कि वह पहले की तरह शासन नहीं करेगा और खुले विचार के साथ आया है। लेकिन फिर भी उसने नियम लागू कर बताना शुरू कर दिया कि महिलाएं क्या पहन सकती हैं और क्या नहीं।
पिछली बार अफगानिस्तान ने 1996 से 2001 के बीच देश पर शासन किया था। तब देश में कोई मीडिया चैनल नहीं थे। टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। सिनेमा और अन्य किस्म के मनोरंजन को अनैतिक माना जाता था।
उस दौर में यदि कोई टीवी देखता पकड़ा जाता था तो उसे सजा दी जाती थी और उसका टीवी तोड़ दिया जाता था। वीडियो प्लेयर रखने वाले को सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने जैसी कठोर सजाएं भी दी जाती थीं। तब एकमात्र रेडियो स्टेशन होता था जिसका नाम था वॉइस ऑफ शरिया। उस रेडियो स्टेशन पर सरकारी और इस्लामिक कार्यक्रम प्रसारित किए जाते थे।
Also Read : Jhalkari Bai Jayanti 2021 झलकारी बाई की जयंती पर विशेष