होम / सानिया बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट, पिता TV मैकेनिक

सानिया बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट, पिता TV मैकेनिक

Rizwana • LAST UPDATED : December 23, 2022, 12:06 pm IST

(इंडिया न्यूज़): UP के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। सानिया ने NDA यानी नेशनल डिफेंस अकादमी की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की है। वह UP की पहली महिला फाइटर पायलट भी होंगी। 27 दिसंबर को पुणे में ट्रेनिंग शुरू करके अपने सपने को सच करने जा रही हैं।

सानिया मिर्जापुर से करीब 10 किमी दूर जसोवर गांव की हैं। गांव के ही स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की। 12वीं के लिए मिर्जापुर आईं और हिंदी मीडियम से पढ़ाई की। सानिया के पिता शाहिद अली, TV मैकेनिक हैं। गांव के घर पर ही उनकी दुकान है। NDA का रिजल्ट आते ही सानिया देशभर में सुर्खियों में आ गईं।

आपको बता दें कि सानिया ने पहली बार प्रयास किया नाम नहीं आया निराश हुई लेकिन फिर से एक और कोशिश की और कामयाबी हासिल की और 149वीं रैंक हासिल की है। उनके माता-पिता को उनपर बहुत गर्व है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT