होम / TBSE Result 2023: आज जारी हो सकता है त्रिपुरा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

TBSE Result 2023: आज जारी हो सकता है त्रिपुरा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 5, 2023, 2:58 am IST

India News (इंडिया न्यूज़): TBSE Tripura Board Class 10 12 Results Out: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज (5 जून) त्रिपुरा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर सकता है। टीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक त्रिपुरा बोर्ड परिणाम 2023 को बहुत जल्द घोषित किया जाएगा। टीबीएसई परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने पंजीकरण संख्या और रोल नंबर का उपयोग करके अपना टीबीएसई रिजल्ट 2023 की मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

16 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा कि गई थी आयोजित

बता दें कि त्रिपुरा बोर्ड ने 16 मार्च से 18 अप्रैल तक TBSE माध्यमिक परीक्षा 2023 आयोजित की। TBSE कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित की जाएगी और परिणाम अगस्त 2023 में घोषित किए जाएंगे। TBSE बोर्ड ने TBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 मार्च से 19 अप्रैल 2023 तक आयोजित की। 12वीं की पूरक परीक्षा जुलाई 2023 में और परिणाम अगस्त 2023 में घोषित होने की उम्मीद है।

जानें कैसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर जाएं।
  2. ‘त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
  4. अब ‘रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
  5. कक्षा 10 और 12 के लिए ऑनलाइन टीबीएसई परिणाम 2023 दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.