India News (इंडिया न्यूज): इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन दिसंबर सेशन की परीक्षा की तारीख को बदल दिया है। अब उस तारीख पर परीक्षा नहीं होगी जिस पर पहले होने वाली थी।
आईसीएआई ने परीक्षा की नई डेट की घोषणा कर दी है। अगर आपने भी आवेदन किया था तो विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल समय रहते ही चेक कर लें।
पहले यह परीक्षा 24, 26, 28 और 30 दिसंबर 2023 को होने वाली थी। अब ये परीक्षाएं 31 दिसंबर, 2 जनवरी, 4 जनवरी और 6 जनवरी को ली जाएंगी।
चेक करें शेड्यूल
- CA Exam रिवाइज्ड शेड्यूल जानने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Notifications पर जाएं।
- इसके बाद ICAI Examination November & December Exam 2023 पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आपको नया शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- उसके बाद शेड्यूल सेव कर लें।
अन्य परीक्षाओं की डेट
- इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 2, 4, 6 और 8 नवंबर, 2023 को होगी।
- ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 13, 15 और 17 नवंबर, 2023 को होगी।
- फाइनल कोर्स में ग्रुप 1 की परीक्षा होगी 1, 3, 5 और 7 नवंबर, 2023 को
- समूह 2 की परीक्षाएं 9, 11, 14 और 16 नवंबर, 2023 को ली जाएगी।
- इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय कराधान मूल्यांकन परीक्षा 9 और 11 नवंबर, 2023 के लिए तय की गई।
यह भी पढ़ें: DSSSB में बंपर नौकरी, अभी करें अप्लाई