India News (इंडिया न्यूज), CBSE Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2024 (CBSE Date Sheet 2024) की तारीख शीट में बदलाव किए हैं। कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां संशोधित की गई हैं। जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 देने वाले हैं वह बदले हुए डेटशीट को चेक कर सकते हैं। इसे आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा कर देख सकते हैं। इस लेख में आप जानेंगे कि कैसे आप बदला हुआ एग्जाम डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने पहले 12 दिसंबर को कक्षा 10, 12 की डेटशीट जारी की थी और अब इसे संशोधित किया है। यह बदलाव किस कारण हुआ है यह अभी साफ नहीं हुआ है।
CBSE कक्षा 10 संशोधित तिथि पत्र 2024
(CBSE Date Sheet 2024)
- पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा विषय की परीक्षा 15 फरवरी 2024 को ली जाएगी।
- व्यावसायिक विषय -16 फरवरी 2024
- संगीत -17 फरवरी 2024
- संस्कृत, उर्दू एवं अन्य -19 फरवरी 2024
- हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी – 21 फरवरी 2024
- तिब्बती, राष्ट्रीय कैडेट कोर, तेलुगु, बोडो, मिज़ो और अन्य- 23 फरवरी 2024
- पंजाबी, सिंधी, उड़िया, कन्नड़ और अन्य -24 फरवरी 2024
- इंग्लिश लैंग एंड लिट- 26 फरवरी 2024
- व्यवसाय, खुदरा, स्वास्थ्य देखभाल के तत्व- 28 फरवरी 2024
- विज्ञान -2 मार्च 2024
- गृह विज्ञान- 4 मार्च 2024
- अरबी, जर्मन, रूसी और अन्य भाषा के पेपर- 5 मार्च 2024
- सामाजिक विज्ञान -7 मार्च 2024
- गणित स्टैंडर्ड और बेसिक -11 मार्च 2024
- कंप्यूटर एप्लीकेशन -13 मार्च 2024
2 अप्रैल तक जारी रहेगा। सीबीएसई तीनों स्ट्रीम- कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करेगा।
ऐसे करें डाउनलोड नया डेटशीट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-cbse.gov.in पर जाएं।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं संशोधित डेट शीट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और 12वीं कक्षा की परीक्षा की तारीखें जांचें।
- सीबीएसई परीक्षा तिथि 2024 तक त्वरित पहुंच के लिए प्रिंट आउट लें।
सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2024, फैशन स्टडीज पेपर जो 11 मार्च 2024 को आयोजित होने वाला था, उसमें संशोधन किया गया है और अब ये परीक्षा 21 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Also Read:-