<
Categories: Education

CBSE New Syllabus 2026-27: सीबीएसई कक्षा 9वीं-10वीं के लिए बड़ा बदलाव, आज वेबिनार में होगा ऐलान

CBSE Board New Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 9वीं-10वीं के सिलेबस में एक अहम बदलाव किया जा रहा है. इसके बारे में नीचे विस्तार से देख सकते हैं.

CBSE New Syllabus 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education (CBSE) आज एक महत्वपूर्ण वेबिनार के जरिए कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए नया सिलेबस जारी करने जा रहा है. यह सिलेबस शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा और शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों के तौर पर देखा जा रहा है.

यह विशेष वेबिनार CBSE मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स, द्वारका में आयोजित किया जाएगा. शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षा से जुड़े अन्य हितधारकों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण CBSE के आधिकारिक YouTube चैनल पर दोपहर 3 बजे किया जाएगा.

NCF-2023 के अनुसार बदलेगा पढ़ाई का तरीका

CBSE ने घोषणा की है कि कक्षा 9 से “स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा (NCF-2023)” के तहत सुझाए गए नए शिक्षण तरीकों को लागू किया जाएगा. इस नई रूपरेखा का उद्देश्य पारंपरिक रटने वाली पढ़ाई से हटकर छात्रों को समझ-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना है.

‘Secondary Part One 2026-27’ पर रहेगा फोकस

इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य “Secondary Part One 2026-27” के तहत किए गए बदलावों को विस्तार से समझाना है. इसमें विषयों की संरचना, मूल्यांकन पद्धति और सीखने के तरीकों में हुए बदलावों पर चर्चा की जाएगी, ताकि शिक्षक इन्हें आसानी से लागू कर सकें.

स्कूलों को दिए गए अहम निर्देश

CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे नया सिलेबस तुरंत डाउनलोड करें और इसे शिक्षकों व छात्रों के बीच साझा करें. साथ ही, स्कूलों को आवश्यक संसाधनों और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है, ताकि नए बदलावों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

PTM के जरिए अभिभावकों को भी दी जाएगी जानकारी

बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों से अपील की है कि वे शिक्षकों को जागरूक करने के साथ-साथ अभिभावकों और छात्रों को भी इन बदलावों की जानकारी दें. इसके लिए विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें (PTMs) आयोजित करने की सलाह दी गई है, जिससे नए सत्र की शुरुआत से ही यह प्रणाली सुचारू रूप से लागू हो सके.

योग्यता-आधारित शिक्षा पर जोर

CBSE के अनुसार, नया सिलेबस योग्यता-आधारित शिक्षा, लचीलापन, अनुभवात्मक सीखने और समग्र विकास पर केंद्रित है. इसका उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है.

LOC फीस को लेकर सख्त निर्देश

इसी के साथ CBSE ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल केवल निर्धारित परीक्षा शुल्क ही ले सकते हैं. हाल ही में मिली शिकायतों के अनुसार कुछ स्कूल LOC प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त शुल्क, जैसे ट्यूशन फीस, वसूल रहे हैं.

CBSE ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और चेतावनी दी है कि किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana: घर खरीदने का है सपना तो उठाएं इस स्कीम का लाभ; मिलेगी लाखों की छूट

Pradhan Mantri Awas Yojana: PMAY योजना में आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), लोवर आय वर्ग…

Last Updated: April 2, 2026 15:48:39 IST

World Cup 2011: हीरो से बने विलेन… वर्ल्ड कप जीत के बावजूद क्यों बदनाम हुए MS धोनी, क्या थी वजह?

OTD In 2011: भारत ने 15 साल पहले 2 अप्रैल के दिन 28 साल बाद…

Last Updated: April 2, 2026 15:43:00 IST

हनुमान जयंती पर क्यों पढ़ा जाता है बजरंग बाण? जानिए इसकी अद्भुत शक्ति, चमत्कारी फायदे और सही विधि

Bajrang Baan Benefits: चैत्र पूर्णिमा की पावन रात, जब हनुमान जयंती के दिन लोग तरह-तरह…

Last Updated: April 2, 2026 15:41:29 IST

सोनभद्र में मिला ऐसा खजाना, मालामाल हो जाएगा पूरा उत्तरप्रदेश; खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 3.02 मिलियन टन लौह अयस्क का खजाना मिला…

Last Updated: April 2, 2026 15:36:40 IST

Who is Ashok Mittal AAP: कौन हैं अशोक मित्तल? जो राज्यसभा में राघव चड्डा को करेंगे रिप्लेस, जानें पूरी कहानी

Ashok Mittal Biography: AAP ने अशोक मित्तल को राज्यसभा में राघव चड्डा जैसे कद्दावर राजनेता…

Last Updated: April 2, 2026 15:40:39 IST

परिवार के साथ खाना खा रहे युवक को सादी वर्दी में उठा ले गई पुलिस, मासूम बच्चे की चीखें देख दहल उठा सोशल मीडिया!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हृदयविदारक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है,…

Last Updated: April 2, 2026 15:26:33 IST