India News (इंडिया न्यूज) BPSC AE Final Answer Key Released, दिल्ली: यदि आपने बिहार लोक सेवा आयोग सहायक अभियंता-सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल 2022 की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दी थी, तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि बीपीएससी सहायक अभियंता-सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल 2022 लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते है।
बता दें कि बीपीएससी सहायक अभियंता परीक्षा का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को तीन पालियों में सुबह 10 बजे से 11 बजे, सुबह 11.30 से 12.30 बजे दोपहर 1 बजे से 2 बजे आयोजित की गई थी।
बीपीएससी सहायक अभियंता परीक्षा की फाइनल आंसर-की 25 अक्तूबर, 2022, 12 दिसंबर, 2022 और 17 जनवरी, 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई थी। इस दौरान उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इन स्टेप के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते है।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जांए।
इसके बाद एई-सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल 2022 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
आंसर-की देखने के लिए सब्जेक्ट के नाम पर क्लिक करें।
इतना करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
आंसर-की चेक करें,डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट निकाल लें।
Also read: आज दोपहर 1 बजे जारी होंगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, स्टूडेंट ऐसे कर सकते है चेक