Gas LPG Change IIT Menu: देश-दुनिया के तनावपूर्ण हालातों के बीच संभावित LPG कमी को देखते हुए आईआईटी Bombay के हॉस्टल मेस ने आज से नया मेन्यू लागू किया, ताकि गैस की खपत कम हो और स्टॉक बचा रहे.
LPG Change IIT Bombay Mess Menu: एलपीजी संकट के बीच IIT बॉम्बे ने एक अहम कदम उठाया है. (फोटो साभार: प्रतीकात्मक)
LPG Shortage Change IIT Menu: देश और दुनिया में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालातों का असर अब रोज़मर्रा की जिंदगी पर भी दिखने लगा है. इसी कड़ी में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक Indian Institute of Technology Bombay (IIT बॉम्बे) के हॉस्टल मेस में भी बदलाव देखने को मिले हैं. एलपीजी (LPG) की संभावित कमी को देखते हुए मेस प्रशासन ने 14 मार्च से नया मेन्यू लागू करने का फैसला किया है. इस फैसले का उद्देश्य गैस की खपत को कम करना और उपलब्ध स्टॉक को लंबे समय तक बनाए रखना है.
छात्रों को भेजे गए ईमेल में मेस काउंसिल ने बताया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के कारण LPG की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. ऐसे में संस्थान ने पहले से ही सावधानी बरतते हुए मेस में गैस की खपत कम करने का निर्णय लिया है. ईमेल के अनुसार, देश में LPG के घटते स्टॉक पर अतिरिक्त दबाव से बचने के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को मेन्यू से अस्थाई रूप से हटाया गया है, जिन्हें पकाने में ज्यादा समय और ऊर्जा लगती है. यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि भविष्य में किसी गंभीर कमी की स्थिति से बचा जा सके.
नए मेन्यू के तहत खाने की व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं. अब हर भोजन के समय केवल एक शाकाहारी डिश परोसी जाएगी. इसके अलावा मेन्यू से अतिरिक्त मांसाहारी विकल्पों को भी फिलहाल हटा दिया गया है. इसके साथ ही, तली हुई और उबली हुई कई चीज़ों को भी मेन्यू से हटा दिया गया है क्योंकि इन्हें पकाने में अधिक गैस की खपत होती है. रात के खाने में मिठाई के तौर पर छात्रों को मिल्कशेक या आइसक्रीम दी जाएगी. वहीं दूध सामान्य या ठंडा रूप में उपलब्ध रहेगा. दोपहर और रात के खाने के साथ छात्रों को फल भी दिए जाएंगे, ताकि पोषण संतुलन बना रहे.
संस्थान के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव स्थायी नहीं बल्कि अस्थाई है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि जो व्यंजन ज्यादा समय और ऊर्जा लेते हैं, उन्हें फिलहाल हटाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान पहले से ही बायोगैस और बिजली जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग कर रहा है. इसके अलावा मेस के पास कुछ मात्रा में LPG स्टॉक भी मौजूद है, लेकिन प्रशासन इसे जल्द खत्म नहीं होने देना चाहता.
LPG की खपत कम करने के लिए मेस से जुड़े कई कार्यक्रमों को भी फिलहाल रोक दिया गया है. इनमें चाय पार्टी, विशेष लंच या डिनर, गाला डिनर और अन्य बड़े आयोजन शामिल हैं. मेस प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें. साथ ही यह भरोसा भी दिया गया है कि जैसे ही LPG की सप्लाई सामान्य होगी, मेस का नियमित मेन्यू फिर से शुरू कर दिया जाएगा.
19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…