India News (इंडिया न्यूज) Gujrat Board 12th Result Declared, दिल्ली: यदि आपने भी गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी और आप भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहें है तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ। बता दें कि गुजरात बोर्ड ने 12वीं आर्टस और काॅर्मस के नतीजे जारी कर दिये है। जिन उम्मीदवाराें ने ये परीक्षा दी थी वें आधिकारिक वेबसाइट gseb.org.के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
रिजल्ट प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है।12वीं आर्टस और काॅर्मस में कुल 73.27 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है। कुल 477392 लड़के और लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए थे,जिनमें से कुल 349792 स्टूडेंट पास हुए है।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
- स्टूडेंट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- यहां 12वीं आर्टस या काॅर्मस रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज करें।
- इतना करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे चेक करें,डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकालकर रख लें।