होम / HBSE Haryana Board 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, इन स्टेप से करें चेक

HBSE Haryana Board 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, इन स्टेप से करें चेक

Mohini • LAST UPDATED : May 15, 2023, 3:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज) HBSE 12th Result 2023, दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने 12वीं का परिणाम जारी किया है। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2023 में 81.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

इस बार हरियाणा बोर्ड बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक किया गया था। वहीं दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं इस बार कुल 5,59.738 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से दसवीं में 2,96,329 छात्र और 2,63,409 छात्र बारहवीं की परीक्षा में बैठे थे। पिछले साल 2022 में हरियाणा बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 जून 2022 को घोषित किए गए थे। बीएसईएच 10वीं परीक्षा 2022 में 73.18 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं 12वीं परीक्षा 2022 में 87.08 फीसदी छात्र सफल हुए थे। बता दें कि हरियाणा बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा।

इन स्टेप से चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 

स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं bseh.org.in। इसके बाद होमपेज पर Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि डालें। ऐसा करते ही आपको हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगा। यहां से रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।

Also read: सीआईएससीई ने जारी किये 12वीं के नतीजे, जानिए कौन हुए टॉपर्स लिस्ट में शामिल 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.