JNU Non Teaching Vacancy 2023: यदि आप जेएनयू में निकली गैर-शैक्षणिक पदों पर होने वाली परीक्षा तो इंतजार कर रहें है तो आपका इंतजार अब समाप्त हुआ। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू एग्जाम डेट जारी कर दी हैं। गैर-शैक्षणिक पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध कर दिया गया है।

ये होगा सिलेबस

जेएनयू भर्ती परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग एबिलिटी, मैथमेटिकल एबिलिटी और कंप्यूटर अवेयरनेस सीबीटी प्रश्न पत्र बहुभाषी (अंग्रेजी और हिंदी में) दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन, समय, परीक्षा स्थान, निर्देश और शहर की सूचना के साथ अन्य विवरण के बारे में जानकारी के साथ एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in के होम पेज पर जाएं फिर,“नॉन-टेक्निकल पदों के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा – 2023” पर क्लिक करें। फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें या इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें। अपनी लॉग इन डिटेल्स दर्ज करें और डाउनलोड करके एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in चेक करें।

Also read: अब बिहार में 4 साल का होगा ग्रेजुएशन, जाने क्या है नया नियम