होम / Canada Flag leaf: कनाडा के झंडे पर बना लाल रंग का पत्ता किस पेड़ का है, जानें

Canada Flag leaf: कनाडा के झंडे पर बना लाल रंग का पत्ता किस पेड़ का है, जानें

Reepu kumari • LAST UPDATED : September 24, 2023, 1:44 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Canada Flag leaf: इन दिनों भारत और कनाडा के संबंध कुछ ठीक नहीं है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा का भारत की ओर रुख ने दोनों देशों के बीच दूरियां ला दी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के हाथ होने का आरोप लगाया था। इस वक्त दोनों देशों के रिश्ते चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कनाडा का झंडा आपको देखने को मिल रहा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस झंडे पर बने लाल रंग का पत्ता किस पेड़ का है और पत्ती को ही क्यों झंडे की जगह दी गई आइए जानते हैं।

Maple Leaves (PC- Pixabay)
Maple Leaves

इस पेड़ का पत्ता: आपको जानकर हैरानी होगी कि कनाडा के फ्लैग पर बना पत्ता मैपल नाम के पेड़ का है। यह आपको फिल्मों में या वॉलपेपर, पोस्टर्स में नारंगी या लाल रंग के पत्ते वाले पेड़ पर दिख जाएंगे।

Autumn leaves, Maple tree, Leaf (PC- Pixabay)

भारत में है मैपल: जान लें कि हमारे देश में मैपल का पेड़ आम नहीं है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि ये लाल रंग की पत्ती वाला पेड़ भारत में मौजूद ही नहीं है। यह हिमाचल प्रदेश में आपको दिख जाएंगे। जिसे हिमालयन मैपल के नाम से भी जाना जाता है।

Canada Flag

11 पॉइंट वाला खास पत्ता: जानकारी के अनुसार 19वीं शताब्दी से ही कनाडा के झंडे में इसका यूज किया जा रहा है। यह कनाडाई पहचान का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आता है। बता दें कि ये कोई मामूली पत्ता नहीं है यह एक 11 पॉइंट वाला खास पत्ता है। पहले 13 पॉइंट थे।

Canada Flag
Canada Flag

गर्व, साहस और वफादारी का प्रतीक: बता दें कि यह  कनाडा में गर्व, साहस और वफादारी का प्रतीक माना जाता है। मैपल के पत्ते को विश्व युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों की क्रबों पर भी  उकेरा गया था।

Also Read:- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT