Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया. परीक्षा में शामिल हुए छात्र दोपहर 1 बजे से महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट्स hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी
Maharashtra Board MSBSHSE Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया. परीक्षा में शामिल हुए छात्र दोपहर 1 बजे से महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट्स hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इस साल एचएससी परीक्षा 2026 के परिणाम में 89.79 फीसदी पासिंग प्रतिशत दर्ज किया है. यह पिछले साल के 91.88 प्रतिशत की तुलना में 2.09 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. छात्र आज दोपहर 12 बजे से आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे.
महाराष्ट्र एचएससी (12वीं) 2026 के नतीजों में कोंकण डिवीजन ने एक बार फिर बाजी मार ली है. कोंकण ने राज्य के कुल 9 डिवीजनों में शीर्ष स्थान हासिल किया है.
इस साल महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 93.15 फीसदी रहा है, जो लड़कों के 86.80 फीसदी पासिंग प्रतिशत से कहीं अधिक है. ये लैंगिक अंतर पिछले सालों के ट्रेंड्स के अनुरूप ही बना हुआ है.
Pune University News: पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा बिजली गुल होने के कारण…
Weather Update 24 November 2026:मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आसमान काफी हद तक साफ़ रहेगा.…
Aaj Ka Love Rashifal 24 November 2023 Today Love Horoscope दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Petrol Diesel Price Today 24 November 2026: सोमवार को, हरदीप सिंह पुरी ने दोहराया कि…
Jehanabad Viral Video: जहानाबाद के सरकारी स्कूल से शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो…
Ramayana Box Office Collection Day 19: फिल्म ने तीसरे सोमवार यानी 19वें दिन सभी भाषाओं…