India News (इंडिया न्यूज), Noida Schools Closed Today & Tomorrow: अगर आपका बच्चा या कोई जान पहचान का नोएडा के स्कूलों में पढ़ता है तो यह खबर बहुत अहम है। बता दें कि दो दिनों तक स्कूलो को बंद रखेने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आज यानी 21 सितंबर 2023 को दोपहर दो बजे के बाद स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। किसी को भी स्कूल खोलने की इजाजत नहीं हैं। इसक साथ ही कल यानी 22 सितंबर 2023 (शुक्रवार) को भी पूरे दिन स्कूलों की छुट्टी होगी। कल के बाद शनिवार और रविवार है जिसके कारण यहां के बच्चों को चार दिन की छुट्टी मिल रही है। कई स्कूलों में शनिवार को भी ऑफ होता है या हाफ डे होता है।

छुट्टी की वजह

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नोएडा में स्कूलों की छुट्टियां ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023’ की वजह से हो रही है। यह कार्यक्रम  21 से 25 सितंबर 2023 के बीच आयोजित हो रहा है।  इस वजह से ट्रैफिक में बहुत से बदलाव किए जा रहे हैं। इसे जुड़े  कई नियम भी लागू होंगे। भारी भीड़ के कारण कोई समस्या ना हो इसके लिए सभी  स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया। बच्चे परेशान ना हों इस कारण छुट्टी कर दी गई है।

नियम सबके लिए

जान लें कि इस नियाम का पालन सभी को समान रूप से करना होगा।  नियम के अनुसार क्लास नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए दो दिन स्कूल बंद रखे जाएंगे। गवर्नमेंट हो या प्राइवेट हर तरह के स्कूलों में छुट्टी रखने के आदेश हैं। सभी के लिए इस आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। इसे लेकर लगभग सभी स्कूलों में सूचना दे दी गई है।

दो इवेंट होंगे

जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का शानदार आयोजन होने वाला है। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में 21 से 25 सितंबर 2023 के बीच होने वाला है। इसके साथ ही बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में सी समय ‘मोटो जीपी इंडिया ग्रैंड प्रिक्स’ इवेंट का भी होने वाला है। दो दिन स्कूल बंद रहने के बाद 23 सितंबर से स्कूल खुल सकते हैं।

Also Read:-