<
Categories: Education

RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानें यहां कब होगा जारी

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए देख सकते हैं.

RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना है. यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी है. जैसे ही परिणाम जारी होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या अन्य माध्यमों से अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे.

इसके अलावा छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को अपनाकर भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. शैक्षणिक सेशन 2025-26 के तहत RBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द खत्म होने वाला है.

कहां देखें RBSE 12वीं रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:

rajasthan.gov.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
digilocker.gov.in

RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

Rajasthan Board की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
“RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

क्यों अहम है यह रिजल्ट?

कक्षा 12वीं का रिजल्ट छात्रों के करियर का अहम पड़ाव होता है. इसी के आधार पर वे आगे की पढ़ाई जैसे कॉलेज एडमिशन या प्रोफेशनल कोर्स के लिए आवेदन करते हैं. इसलिए यह परिणाम छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

री-इवैल्यूएशन की सुविधा

अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. केवल थ्योरी पेपर ही री-इवैल्यूएशन के लिए मान्य होंगे. प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंकों में बदलाव नहीं किया जा सकता.

परीक्षा से जुड़ा अहम अपडेट

इस साल कुछ परीक्षाओं के समय में बदलाव भी किया गया था. कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल और पेंटिंग परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से सुबह की बजाय दोपहर की पाली में आयोजित किया गया था. रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार कोशिश करें. रिजल्ट चेक करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का पूरा विधि-विधान: स्वागत से लेकर विदाई तक ऐसे करें पूजा, बरसेगी माता की कृपा

Kanya Pujan Rules 2026: नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या…

Last Updated: March 26, 2026 09:58:50 IST

Rajasthan Gold Price: बढ़ा या घटा? आज आपके शहर में क्या सोने का रेट

Rajasthan Gold Price Today:जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों (Jaipur Gold Rate) में आज 24K…

Last Updated: March 26, 2026 09:57:11 IST

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों की मौके पर ही मौत; 25 घायल

Andhra Pradesh Bus Accident: प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में…

Last Updated: March 26, 2026 09:51:56 IST

ब्रायन लारा क्यों नहीं खेल पाए IPL? इस एक गलती ने तोड़ा था दिग्गज का सपना, क्या है पूरी स्टोरी?

Brian Lara IPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए.…

Last Updated: March 26, 2026 09:50:13 IST

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर के लिए कौन सा एग्ज़ाम है सही, किससे मिलेगी KVS, NVS में नौकरी? जानिए अहम बातें

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर शुरू करने के लिए Central Teacher Eligibility Test और Uttar…

Last Updated: March 26, 2026 09:48:39 IST

Dhurandhar 2 BO Day 7: ‘धुरंधर 2’ का 7वें दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन, टूटे किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 की छप्पर फाड़…

Last Updated: March 26, 2026 09:44:31 IST