(इंडिया न्यूज़, Reet Mains date announced,exam will be held on this date): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा की तारीख सामने आ गई है। इसके साथ ही करीब 16 लाख उम्मीदवारों को राहत मिली है। रीट परीक्षा का आयोजन 05 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
जनवरी, 2023 में होने वाली रीट परीक्षा, लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंक भी होगा। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 46,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल हैं।
कब जारी होगा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 के परिणाम को अब जल्दी ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा को आयोजित हुए करीब दो महीने का वक्त हो गया है। हालांकि, बोर्ड ने अब तक किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया है। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि परिणाम इस महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।