India News (इंडिया न्यूज़), School Holiday: हरियाणा में सभी स्कूलों को कल यानी 21 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसे लेकर डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन, हरियाणा ने आदेश दिया है। यह आदेश राज्य के सभी स्कूल यानी प्राइवेट और सरकारी दोनों पर समान रूप से लागू होंगे। सभी स्कूलों को इस आदेश को मानना होगा। यह सूचना सभी स्कूलों को दे दी गई है।
ये है वजह
कल स्कूलों की छुट्टी इसलिए रखी गई हैं क्योंकि कल यहां परीक्षा आयोजित होने वाली थी। बता दें कि हरियाणा में 21 और 22 अक्टूबर 2023 के दिन एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा होने वाली है। इस नियम को हरियाणा के सभी स्कूलों को मानना होगा। इसी के साथ 22 तारीख को रविवार के बाद सोमवार को नवमी और अगले दिन यानी मंगलवार को दशहरा है। ऐसे बच्चों को लंबी छुट्टी मिल जाएगी।
दो पाली में परीक्षा
जान लें कि ग्रुप डी एग्जाम का आयोजन दो शिफ्ट में होने वाला है। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 11.45 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 4.45 बजे तक। इस परीक्षा को ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-