होम / SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल भर्ती में पदों के लिए हुआ संसोधन, अब इतने पद है बाकी, यहां से चेक करें पूरी लिस्ट

SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल भर्ती में पदों के लिए हुआ संसोधन, अब इतने पद है बाकी, यहां से चेक करें पूरी लिस्ट

Mohini • LAST UPDATED : May 12, 2023, 12:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज) SSC CGL 2022 Final Revised Vacancy List, दिल्ली: यदि अपने भी एसएससी सीजीएल 2022 भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। बता दें कि स्टाफ सलेक्शन कमीशन एसएससी सीजीएल (SSC CGL 2022) के तहत निकली भर्ती में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब फाइनल वैकेंसी में पदों की संख्या को कम कर दिया गया हैं। जो उम्मीदवार फाइनल वैकेंसी लिस्ट चेक करना चाहते हैं, वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाकर चेक कर सकते हैं।

पहले इतने पदों पर निकली थी वैकेंसी

जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2023 को जारी हुए वैकेंसी की लिस्ट में बदलाव किए गए हैं। अब कुल भर्तियों की संख्या पहले से घटाकर कुछ कम कर दी गई है। बता दें कि पहले जनरल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 36012 वैकेंसी निकाली थी। जिसमें से ईएसएम के 2,940 पद, ओएच के 451 पद, एचएच के 424 पद, वीएच के 277 पद थे और 263 दूसरी पीडब्ल्यूडी वैकेंसी थी। ये वकैंसी भारत सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

फाइनल लिस्ट में श्रेणी अनुसार पद

कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2023 को SSC CGL 2022 संशोधित अंतिम रिक्तियों को जारी किया है। एसएससी सीजीएल 2022 की रिवाइज्ड लिस्ट के अनुसार अब केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 36,001 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • सामान्य वर्ग के लिए 15,408 पद हैं।
  • अनुसूचित वर्ग के लिए 5,571 पद हैं।
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2,888 पद हैं।
  • ओबीसी वर्ग के लिए 8,336 पद हैं।
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 3,798 पद निर्धारित हैं।

इन तिथियों पर हुई थी परीक्षा

स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 परीक्षा 1 दिसंबर से 12 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित की थी। वहीं, एसएससी सीजीएल 2022 टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च के बीच किया था।

जल्द ही जारी होंगे नतीजे

टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया था। जबकि, टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की संभावना जताई जा रही है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

Also Read: सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, 87.33 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

थाई राजनेता को उसके पति ने 24 वर्षीय दत्तक पुत्र के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा, जो एक भिक्षुक है
SRH VS RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रन का लक्ष्य-Indianews
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर हफ्तेभर में किया तीसरी बार हमला, 14 नागरिक घायल
Ajay Devgn की बेटी न्यासा संग Akshay Kumar के बेटे आरव यूरोप में मना रहें वेकेशन, ओरी ने शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना रखने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कही यह बात-Indianews
Laddu Gopal Bhog: हफ्ते के सातों दिन कान्हा जी को अलग-अलग लगाएं भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा -Indianews
T20 World Cup 2024: ICC ने की 2024 टी20 विश्व कप एंथम की घोषणा , देखें-Indianews
ADVERTISEMENT