India News (इंडिया न्यूज़), SSC Constable Answer Key 2023 Released: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कॉन्स्टेबल पद की रिस्पांस शीट और टेंटेटिव आंसर-की जारी कर दिया गया है। अगर आपने या जान पहचान में किसी ने इस परीक्षा में भाग लिया था तो उन तक ये जानकारी शेयर करें। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कोई इस पर आपत्ति है तो वो कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट – ssc.nic.in. पर जा सकते हैं।
अहम जानकारी
- एसएससी कांस्टेबल पद की परीक्षा 14 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
- कैंडिडेट्स की रिस्पांस शीट और साथ में संभावित आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
- अगर आपको कोई ऑब्जेक्शन करना है तो आप 9 दिसंबर के पहले ऐसा कर सकते हैं।
- आपको पास ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 9 दिसंबर 2023 है।
- ऑब्जेक्शन के लिए कुछ शुल्क भी देना होगा। प्रति सवाल 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
- ध्यान रहे कि 9 दिसंबर को शाम 6 बजे के बाद आया कोई भी ऑब्जेक्शन एकसेप्ट नहीं होगा।
ऐसे करें Answer Key डाउनलोड
- SSC Constable Answer Key 2023 को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर SSC Constable 2023 Answer Key नाम का एक लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। जहां अपनी डिटेल भर दें। फिर सबमिट कर दें।
- फिर आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन ओपन हो कर आ जाएगा।
- खुलने के बाद आप उसे चेक करें।
- चेक करने के बाद डाउनलोड करें।
- प्रिंट भी निकाल लेंगे तो अच्छा रहेगा।
- वहीं अगर आपको आपत्ति करना है तो समय से पहले कर लें।
- इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
Also Read-
- IIM लखनऊ ने कैट परीक्षा की उत्तर कुंजी की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- जल्द ही जारी हो सकता है नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां पे कर सकेंगे डाउनलोड