होम / TBSE Board Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

TBSE Board Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

Mohini • LAST UPDATED : June 5, 2023, 1:23 pm IST

India News (इंडिया न्यूज) Tripura Board 10th,12th Result 2023, दिल्ली: यदि आपने त्रिपुरा बोर्ड 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी थी और आप अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे तो बता दें कि आपका इंतजार अब खत्म हुआ। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स त्रिपुरा बोर्ड की वेबसाइट  tbresults.tripura.gov.in या tbse.tripura.gov.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते है।

जानकारी के अनुसार त्रिपुरा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 86.02% दर्ज किया गया है। वहीं, 12वीं का पास प्रतिशत 83.2% दर्ज किया गया हैं। बता दें कि त्रिपुरा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 19 अप्रैल 2023 के बीच किया था। इस साल 12वीं की परीक्षा में 33,435 और 10वीं की परीक्षा में 38,116 स्टुडेंट्स शामिल हुए थे।

इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in या tbse.tripura.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read: रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पद पर नौकरी का मौका, इस तरह करना होगा आवेदन

लेटेस्ट खबरें