India News (इंडिया न्यूज), UP Board Exams 2024: जो छात्र यूपी बोर्ड के दसवीं की परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए जरूरी खबर है। बता दें कि बोर्ड के द्वारा क्लास 10 के मॉडल पेपर को रिलीज कर दिया गया है। उम्मीदवार यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये मॉडल पेपर डाउनलोड कर लें। इसकी मदद से जान पाएंगे कि पेपर पैटर्न कैसा होगा। जान लें कि ये मॉडल पेपर क्लास दसवीं के कई विषयों के लिए जारी किए गए हैं।
ऐसे करें मॉडल पेपर डाउनलोड
- सबसे पहले यूपीएमएसपी की ऑफीशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर मॉडल पेपर नाम के सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा।
- नया पेज पर मॉडल पेपर नाम का लिंक होगा।
- सभी लिंक सब्जेक्ट के हिसाब से होंगे।
- जिस विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना है, उस पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही मॉडल पेपर की पीडीएफ फाइल आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- चेक करें, डाउनलोड करें।
Also Read:-