<
Categories: Education

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है.

UP Board Result 2026 Date: देश के सबसे बड़े शिक्षा बोर्डों में शामिल यूपी बोर्ड (UPMSP) की परीक्षाएं इस साल भी बड़े पैमाने पर आयोजित की गईं. वर्ष 2026 में करीब 52 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया. परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं, जिसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है.

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने इस बार कॉपियों की जांच के लिए 1 अप्रैल 2026 तक की समय सीमा तय की है. मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, तय समय सीमा के भीतर सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली जाएगी.

रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू

परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को सबसे ज्यादा इंतजार अपने रिजल्ट का रहता है. इस बार भी कॉपियों की जांच पूरी होने के करीब 15 से 20 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था. ऐसे में इस वर्ष भी 20 अप्रैल 2026 के आसपास UP Board 10th और 12th Result जारी होने की पूरी उम्मीद है. 

टॉपर्स लिस्ट और परफॉर्मेंस डेटा भी होगा जारी

रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा. इसके अलावा, छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी सार्वजनिक किए जाएंगे. इससे छात्रों और अभिभावकों को पूरे राज्य के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर मिल सकेगी.

UP Board Result 2026 ऐसे करें चेक

UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
होम पेज पर संबंधित कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां से आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

साल 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 25,45,815 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 22,94,122 छात्र सफल रहे. कुल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया था. लड़कों का पास प्रतिशत 88.66% रहा, जबकि लड़कियों ने 93.87% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया. इस तरह लड़कियां पास प्रतिशत में लड़कों से 7.21% आगे रहीं.

UP Board Result 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है और अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट आने की पूरी संभावना है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bhopal kidnapping case: भोपाल में 8 लोगों को अगवा कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दोस्त ने ऐसे बचाई जान

Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…

Last Updated: October 19, 2026 23:21:03 IST

Noida Traffic Advisory: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…

Last Updated: October 19, 2026 23:16:07 IST

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का VIDEO वायरल, स्टेज पर बंदूक चलाने की नकल करते दिखा छोटा सिद्धू, अब जांच की मांग

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…

Last Updated: October 19, 2026 23:02:39 IST

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा के लिए आलिया भट्ट का स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक, गुलाबी साड़ी में दिखीं बंगाली बाला

Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…

Last Updated: October 19, 2026 22:46:53 IST

सीएम योगी का लखनऊ को बड़ा तोहफा! बनेगी AI सिटी, निवेश से लेकर रोजगार तक खुलेंगे नए रास्ते

CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…

Last Updated: October 19, 2026 22:39:44 IST

फ्रांस में दंगों के बाद सख्ती, कई शहरों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू; 2400 लोग गिरफ्तार

France Riots 2026: फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे…

Last Updated: October 19, 2026 22:13:06 IST