UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे इन वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.
UP Board Result 2026: UPMSP 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है.
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) अभी तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल के मध्य महीने में जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
पहले योजना थी कि मूल्यांकन कार्य 1 अप्रैल 2026 तक समाप्त हो जाएगा, लेकिन बीच में आई छुट्टियों के कारण इसे बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया. बोर्ड ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे 5 अप्रैल तक अपनी अंक-तालिकाएं (award lists) संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर दें. इससे संकेत मिलता है कि रिजल्ट की तैयारी तेजी से आगे बढ़ रही है.
इस वर्ष UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलीं. परीक्षा में कुल 53,37,778 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से कक्षा 10 के 27,61,696 और कक्षा 12 के 25,76,082 छात्र शामिल थे. यह परीक्षाएं राज्यभर में लगभग 8000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं, जो इसे देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक बनाती है.
यदि पिछले वर्षों के रिजल्ट डेट्स पर नजर डालें, तो 2025 में परिणाम 25 अप्रैल को जारी किए गए थे, जबकि 2024 में 20 अप्रैल को और 2023 में 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था. वहीं, 2022 में नतीजे 18 जून को जारी किए गए थे, जो महामारी के बाद की परिस्थितियों के कारण देरी से आए थे. इन आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि UP बोर्ड 2026 के परिणाम भी अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषित कर सकता है.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से चेक किया जा सके.
UP बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों में उत्सुकता चरम पर है. मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब सबकी नजरें रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं. उम्मीद है कि लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा और उन्हें उनकी मेहनत का परिणाम देखने को मिलेगा.
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…