होम / आकांक्षा दुबे के आखिरी गाने को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार, जिस दिन की आत्महत्या उसी दिन रिलीज हुआ था वीडियो सांग

आकांक्षा दुबे के आखिरी गाने को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार, जिस दिन की आत्महत्या उसी दिन रिलीज हुआ था वीडियो सांग

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : April 1, 2023, 10:31 pm IST

इंडिया न्यूज़ : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में पुलिसिया जांच चल रही है। वहीं एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि सिंगर समर सिंह पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर हैं। वहीं एक्ट्रेस की मां का कहना है कि पुलिस इस मामले में ठीक तरीके से जांच नहीं कर रही है। दूसरी ओर आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो सांग इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

‘ये आरा कभी नहीं हारा’ में पवन सिंह के साथ आईं आखिरी बार नजर

बता दें, इस गाने में एक्ट्रेस प़ॉवर स्टार कहे जाने वाले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। उनके इस गाने का नाम ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ है। भोजपुरी के इस वीडियो सांग को लोगों का शानदार प्यार मिल रहा है। इस गाने को रिकॉर्ड समय में मिलियंस मे व्यूज मिल रहे हैं। गाने में एक्ट्रेस शानदार डांस करते नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो को देखने के बाद कोई नही कह सकता कि आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नही रहीं।

आखिरी गाने पर दर्शक खूब लुटा रहे प्यार

बता दें, आकांक्षा दुबे और पवन सिंह के इस गाने को फैंस का शानदार प्यार मिल रहा है। जिस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर आई थी उसी दिन ये गाना रिलीज किया गया था। इस गाने में पवन सिंह और आकांक्षा दुबे को देखा जा सकता है। ये वीडियो सांग को म्यूजिक ट्यून के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गया है।

वाराणसी के होटल मे मिला था एक्ट्रेस का शव

मालूम हो, बीते रविवार को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला था। वो वाराणसी में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। आकांक्षा की मौत की खबर सामने आने के बाद फैंस में शोक की लहर है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे भदोही जनपद की रहने वाली थीं।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.