होम / स्वतत्रंता दिवस के मौके पर अक्षरा सिंह ने रिलीज किया अपना देशभक्ति सॉन्ग ‘विजयी विश्व तिरंगा’

स्वतत्रंता दिवस के मौके पर अक्षरा सिंह ने रिलीज किया अपना देशभक्ति सॉन्ग ‘विजयी विश्व तिरंगा’

Saranvir Singh • LAST UPDATED : August 13, 2022, 5:15 pm IST

इंडिया न्यूज़,Bhojpuri cinema (Mumbai) :

देश 15 अगस्त को आजादी के 75 साल मनाने जा रहा है। इस अभियान को अमृत महोत्स्व के नाम से जाना जा रहा है। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंपेन ‘हर घर तिरंगा’ लेकर आए। जिसका समर्थन फिल्मी सितारें भी कर रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह भी इस अभियान को सपोर्ट करती नजर आई।

Akshara Singh photo

वीडियों में अक्षरा सिंह देशभक्ति के रंग में सरबोर नजर आ रही है

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह आजकल काफी चर्चा में हैं। बता दें कि अदाकारा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। अब हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ‘विजय विश्व तिरंगा’  सामने आया है। एक्ट्रेस का यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। एक्ट्रेस देशभक्ति के रंग में सरबोर नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस तिरंगा के रंग में नजर आ रही हैं।फैंस को एक्ट्रेस का यह रूप बेहद पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपना यह गाना अपने यूट्यब चैनल पर रिलीज किया है। देशभक्ति गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। तो वहीं इस गाने को म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी ने दिया है।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.