होम / अर्जुन कपूर और वरुण धवन के बीच सोशल मीडिया पर हुई तकरार, इस शो से जुड़ा है मामला

अर्जुन कपूर और वरुण धवन के बीच सोशल मीडिया पर हुई तकरार, इस शो से जुड़ा है मामला

Prachi • LAST UPDATED : September 19, 2022, 12:43 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai) :

बॉलीवुड स्टार्स की आपसी दोस्ती और दुश्मनी के किस्से अकसर बी टाउन के गलियारों में देखने और सुनने को मिल जाते है। वैसे बता दे बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और वरुण धवन के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। लेकिन इस बार अर्जुन कपूर की एक पोस्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब वरुण ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया। वही अर्जुन ने वरुण के कमेंट पर मजेदार प्रतिक्रिया दी और यह ‘कोफी विद करण 7’ से जुड़ा है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी डैशिंग तस्वीरें शेयर की

दरअसल अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए ब्रिटेन के ग्लासगो में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डैशिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस समेत इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने कमेंट किए हैं। लेकिन वरुण धवन के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है. इतना ही नहीं अर्जुन ने वरुण के कमेंट पर प्रतिक्रिया भी दे है। बता दे अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सनकिस्ड ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं। अर्जुन ने लुक को ब्लैक सनग्लास से कंप्लीट किया है। वही अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “नई फिल्म नई वाइब। प्यार के साथ ग्लासगो से।

Arjun Kapoor-Varun Dhawan
Arjun Kapoor-Varun Dhawan

वरुण धवन ने दिया ये रिप्लाई’

Arjun Kapoor-Varun Dhawan
Arjun Kapoor-Varun Dhawan

वही अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर जिस चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वह था वरुण धवन का कमेंट और उनके और अर्जुन के बीच हुए हुए मजाकिया कमेंटबाजी ने। अर्जुन कपूर की पोस्ट पर वरुण धवन ने कमेंट में लिखा, “क्या इंसान हो आप.” वरुण के इस कमेंट पर अर्जुन ने प्रतिक्रिया दी। अर्जुन कपूर ने जवाब में लिखा, “तुम्हारे कॉफी पीते पीते मेरे दिए गए डिस्क्रिप्शन के बिलकुल विपरीत इंसान हूं मैं…” अर्जुन के इस जवाब पर फैंस उनकी वाहवाही करने लगे।

कॉफी विद करण 7 से शुरू हुआ विवाद

दरअसल आपको बता दें , हाल में वरुण धवन, अनिल कपूर के साथ कॉफी विद करण 7 में शामिल हुए। इस दौरान करण जौहर ने पूछा था कि सबसे ज्यादा डींगे कौन हांकता है. इस पर वरुण ने अर्जुन का नाम लिया। इतना ही नहीं, यह पूछे जाने पर कि कौन गॉशिप और फ़्लर्ट करता है? वरुण धवन ने फिर से अर्जुन का नाम लिया और कहा, “शौकिया आदमी है। अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी कभी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

 

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Everest Masala: एवरेस्ट मसाले को लगा झटका, खतरनाक केमिकल मिलने पर सिंगापुर में बैन- indianews
प्लास्टिक सर्जरी नहीं Rajkummar Rao ने करवाए थे चिन फिलर्स, सबसे सामने कबुली बात -Indianews
Doordarshan: दूरदर्शन Logo के कलर में हुआ बदलाव, मचा बवाल, विपक्ष ने भी उठाया सवाल
Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
NATO: क्या हम वास्तव में सहयोगी हैं! यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कही ये बड़ी बात-Indianews 
लारिसा बोन्सी नहीं ये हैं Aryan Khan की गर्लफ्रेंड, रेस्तरां जाते हैं बंद करवा देते हैं CCTV -Indianews