होम / प्रियंका चोपड़ा इस दिन दिखाएंगी बेटी का चेहरा, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा!

प्रियंका चोपड़ा इस दिन दिखाएंगी बेटी का चेहरा, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा!

Saranvir Singh • LAST UPDATED : August 3, 2022, 2:14 pm IST
इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai): 
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज ग्लोबल स्टार है। बता दे अभिनेत्री अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हर अपडेट शेयर करती हैं। कुछ दिन पहले अपनी बेटी का स्वागत किया था। बेटी के घर आने की खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी और अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है जिसमें बताया है कि प्रियंका कब अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाएंगी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया

priyanka-chopra photo
दरअसल हाल ही में चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘प्रियंका चोपड़ा बेटी ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा रिवील करेंगी।’ मधु चोपड़ा ने ये भी बताया कि, ‘मुझे खुशी है कि मालती का नाम मेरी मां के नाम पर रखा गया था।’ वहीं जब मधु चोपड़ा से जब ये पूछा गया कि उनके दामाद निक जोनास कैसे पिता हैं, क्या वो पिता की जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा कर रहे हैं? इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैं उसे मालिश देती हूं और निक बच्ची को नहलाते हैं, उसे डायपर पहनाते हैं।

मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका को दी ये सलाह

इसी के साथ मधु चोपड़ा ने बेटी प्रियंका को एक सलाह भी दी हैं। एक नानी के तौर पर मधु ने बेटी प्रियंका चोपड़ा को सलाह देते हुए कहा कि, ‘पहले कुछ सालों में अपनी बेटी को कोई स्क्रीन टाइम न दें। ‘मैंने प्रियंका से कहा, ‘इतनी कम उम्र में स्क्रीन टाइम के साथ, आपकी बेटी को मोटे मोटे चश्मे लग जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्‍होंने अभी कुछ हफ्ते पहले ही ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्‍म की है।
प्रियंका चोपड़ा को अब फैंस एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और उनको बाहर विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं उनका हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.