होम / Google Real Time Trends: टॉप दस गूगल ट्रेंड सर्च में से 6 हॉकी विश्व कप के बारे में, जानिए और क्या कर रहा है ट्रेंड

Google Real Time Trends: टॉप दस गूगल ट्रेंड सर्च में से 6 हॉकी विश्व कप के बारे में, जानिए और क्या कर रहा है ट्रेंड

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : January 13, 2023, 11:01 pm IST

आज से भारत में देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी का विश्व कप शुरु हो रहा है। कहा जाता है कि भारत में जितना क्रेज क्रिकेट का है, उतना किसी और स्पोर्टस का नहीं है। लेकिन अगर आप भारत में गूगल का रियल टाइम ट्रेंड देखेंगे तो कहानी कुछ और ही है। जी हां पिछले 24 घंटे से भारत में गूगल के रियल टाइम टॉप 10 सर्च में से 6 हॉकी विश्व कप के बारे में है।

और अगर अन्य खेलों को मिला दें तो भारत में खेलों के प्रति उत्साह देखने लायक है। टॉप 10 में से 8 सर्च खेल से जुड़े है। इसके अलावा सबसे अच्छा रेसंस्तरा के बारे में लोग सर्च कर रहे है। इसके अलावा नया साल 2023 को लोग सर्च कर रहे है।

अगर डेली सर्च ट्रेंड के बारे में बात करें तो पहले नंबर पर हॉकी विश्व कप ही है। दूसरे नंबर पर एलविस प्रेसली है। तीसरे नंबर पर फुटबॉल क्लब बारसेलोना है। तीसरे नंबर पर पेटम का शेयर प्राइस, चौथे पर गंगा विलास क्रूज है। इन सारी सर्च से यह पता चलता है कि लोग हमेशा अपडेटेड रहना चाहते है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.