होम / Alia-Ranbir Baby: कपूर खानदान में गूंजी नन्हीं किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Alia-Ranbir Baby: कपूर खानदान में गूंजी नन्हीं किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 6, 2022, 1:02 pm IST

Alia-Ranbir Baby: बॉलीवुड के सबसे क्यूट और चेहते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पेरेंट्स बन गए हैं। आलिया भट्ट ने मुंबई केएच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद कपूर और भट्ट खानदान में जश्न का माहौल बना हुआ है। आलिया को हर कोई मां बनने की बधाई दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया को ढेरों बधाई मिल रही हैं।

आलिया ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

आपको बता दें कि आलिया भट्ट के मां बनने की जबसे खबर सामने आई थी। तभी से फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी उनके बच्चे का इंतजार कर रहे थे। आलिया और उनका बेबी दोनों स्वस्थ हैं। आज सुबह ही आलिया भट्ट एच एन रिलायंस अस्पताल में अपनी डिलीवरी के लिए पहुंची थीं। अभी हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं। इस दौरान वह येलो कलर के सूट में दिखाई दी थीं। उनके फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो खूब दिखाई दे रहा है।

https://www.instagram.com/p/CjXlAAXsd2Q/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इसी साल आलिया-रणबीर ने रचाई शादी

जानकारी दे दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 14 अप्रैल को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दोनों ने बेहद ही सादगी के साथ उनके घर पर शादी की थी। इस दौरान आलिया नो मेकअप लुक में दिखाई दी थीं।

Also Read: कपूर खानदान में गूंजने वाली हैं नन्हीं किलकारियां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.