India News (इंडिया न्यूज़), Aashka Goradia Baby Shower: एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपनी प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस को फोटोज और वीडियो काफी पसंद आती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। अब हाल ही में आशका गोराडिया ने अपने बेबी शावर की पार्टी रखी। इस दौरान की फोटोज और वीडियो आशका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आशका गोराडिया ने रखी बेबी शावर पार्टी

आपको बता दें कि इस पार्टी में आशका गोराडिया के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने हिस्सा लिया। इस बीच आशका गोराडिया के बेबी शावर की पार्टी की वीडियो सामने आई हैं। एक्ट्रेस ने पार्टी की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें आशका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस वीडियो में आशका ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रहीं हैं।

इस दौरान आशका ने बालों को खोला हुआ है और साथ ही मेकअप किया हुआ है। अपने इस पूरे लुक में आशका गोराडिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति ब्रेंट के साथ काफी स्पेशल टाइम बिताया। इस पार्टी में मौनी रॉय, टीना दत्ता और कनिका माहेश्वरी जैसी मशहूर हस्तियों और आशका के करीबी दोस्त भी नजर आए।

आशका ने फैमिली और दोस्तों को कहा शुक्रिया

इस वीडियो को शेयर करते हुए आशका गोराडिया ने लिखा, “इसके लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। ये वो दिन था, जब हमने अपने नन्हे बेबी के आने से पहले प्यार और आशीर्वाद के साथ जश्न मनाया था। वो सभी जिन्हें मैं बहुत प्यार करती हूं। इस खूबसूरत गोदभराई में शामिल हुए। मैं अपने दोस्तों की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इस दिन को प्यार और अपनी रोशनी से भर दिया।” आशका गोराडिया के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब प्यार दे रहें है और साथ ही उनके नन्हें महमान के आने का इंतजार कर रहें हैं।

 

Read Also: Gadar 2 के डायरेक्टर की इस बात से नाराज हैं Ameesha Patel, पाकिस्तान जाकर करना चाहती थीं ये काम (indianews.in)