India News (इंडिया न्यूज़), Abhishek Bachchan and Nora Fatehi Dance, मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स के वीडियोज और फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों स्टार्स के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही ने गाने ‘कजरा रे’ पर जबरदस्त डांस किया है। ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।
अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही का डांस
आपको बता दें कि नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही गाने ‘कजरा रे’ पर मस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास तमाम लोग भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाना ‘कजरा रे’ अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। डांस के दौरान दोनों स्टार्स ने ब्लैक आउटफिट पहन रखी है। अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही के डांस वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही का प्रोजेक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा के डांस प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म होने पर ये पार्टी रखी गई थी जिसमें अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही ने डांस किया है। बताते चलें कि नोरा फतेही ने इस डांस वीडियो को शेयर कर लिखा है, ‘खत्म हुआ।’