होम / Bipasha Basu: एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने दिया 'बेटी' को जन्म, शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

Bipasha Basu: एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने दिया 'बेटी' को जन्म, शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 12, 2022, 3:22 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Actress Bipasha Basu gave birth to baby ‘Girl’):  बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। बता दें,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बॉलीवुड का ये कपल भी माता-पिता बन गए है। जी हाँ, हम बात कर रहे बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों के बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया। लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। हालांकि, अब हर कोई बिपाशा की नन्ही परी की एक झलक पाने का इंतजार भी कर रहे हैं.

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.