India News (इंडिया न्यूज़), Actresses Married Many Times, दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों का अफेयर, ब्रेकअप, डायवोर्स, दूसरी शादी आम बात है। कई एक्ट्रेस ने पहली शादी नाकाम होने पर दूसरी शादी की तो किसी ने तीसरी बार ब्याह रचाया है। इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस किसी से कम नहीं है। आज हम आपको उन बॉलीवुड के सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक या दो नही कई बार शादियां रचाई हैं।
नीलिमा अजीम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम का है। बता दे कि नीलिमा ने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार शादी की है। उन्होंने पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से की थी। जिनके बेटे शाहिद कपूर है। इसके बाद एक्ट्रेस राजेश खट्टर संग शादी के बंधन में बंधी। हालांकि उनकी दूसरी शादी भी कामयाब ना हो पाई और उन्होंने 2001 में डायवर्स ले लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने उस्ताद राजा अली खान से अपनी तीसरी शादी रचाई।
राधिका सरथकुमार
राधिका सरथकुमार को तमिल, हिंदी, तेलुगू फिल्मों का सितारा कहा जाता है। उन्होंने नसीब अपना-अपना, मेरा पति सिर्फ मेरा है, लाल बादशाह जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है। बता दे की राधिका ने भी तीन बार शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने पहली बार 1985 में साउथ एक्टर प्रताप पोथिन से शादी की थी। दूसरी बार एक्ट्रेस ने ब्रिटिश रिचर्ड हार्डी से शादी की हालांकि उनकी दूसरी शादी भी नाकाम रही और एक्ट्रेस ने अपनी तीसरी शादी बॉलीवुड स्टार आर. सरथकुमार से की थी।
सुनिधि चौहान
सिंगर सुनिधि चौहान जिन्होंने दो बार सात फेरे लिए है। बता दे की एक्ट्रेस ने पहले अपने घरवालों के खिलाफ जाकर कोरियोग्राफर बॉबी खान के साथ शादी की थी। उस समय एक्ट्रेस केवल 18 साल की थी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने तलाक ले लिया और 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से अपनी दूसरी शादी रचाई।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी स्टार है। एक्ट्रेस ने भी दो बार शादी की है। पहली शादी उन्होंने मास्टर्स के दौरान अमलान कुसुम घोष से की थी। हालांकि बाद में उन्होंने डाइवोर्स ले लिया और फिर विवियन रिचर्ड्स संग ब्याह रचाया हालांकि एक्ट्रेस की दूसरी शादी भी कामयाब नहीं हुई इसके बाद नीना गुप्ता ने साल 2008 में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।
जेबा बख्तियार
फिल्म हिना से बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने वाली जेबा बख्तियार ने सभी को पीछे छोड़ते हुए चार शादियां की है। बता दे की सेबा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा शादियां करने वाली एक्ट्रेस में से मानी जाती है।
ये भी पढ़े-
- Ananya on Aditya wedding: रूमर्ड बॉयफ्रेंड की वायरल शादी के वीडियो पर अनन्या पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
- Katrina Kaif new post : कैटरीना की पोस्ट पर इस एक्ट्रेस ने भी किया रिएक्ट, कर डाला ये कमेंट
- Sonam Kapoor: देवर के जन्मदिन पर सोनम ने लुटाया प्यार, शेयर की पोस्ट