India News (इंडिया न्यूज़), Aishwarya On Street Harassment, दिल्ली: पेरिस फैशन वीक में अपनी रेम्प वॉक से सभी का दिल जीतने के बाद ऐश्वर्या राय को गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई में लॉरिअल इवेंट पर स्पॉट किया गया। यह इवेंट पिछली रात यानी की 4 अक्टूबर को हुआ। जिसमें कई बड़े सितारों को देखा गया। इन सितारों में अदिति रॉय हैदरी, सिद्धार्थ, गौहर खान और फातिमा साना शेख जैसे सितारे देखे गए। वही ऐश्वर्या के लुक और उनकी स्टेटमेंट को सुनने के बाद सभी ने ऐश्वर्या की तारीफों के पुल बंध दिए।
महिलाओं के साथ हो रहे स्ट्रीट हरासमेंट पर बोली ऐश्वर्या
4 अक्टूबर को ऐश्वर्या ने लोरियल का एक इवेंट मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर अटेंड किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का गॉउन पहना हुआ था और उसके साथ एक ओवरकोट को भी पहना था, जिस पर सिल्वर डिटेलिंग हुई थी।
वही रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने एक बहुत बड़ी स्टेटमेंट दी। जिसमें उन्होंने महिलाओं द्वारा फेस कर रहे स्ट्रीट हरासमेंट के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं यहां आपकी उपस्थिति की सराहना करता हूं। यह एक महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दे को संबोधित करता है- महिलाओं के खिलाफ सड़क पर उत्पीड़न। हालांकि, मेरा यह भी मानना है कि यह दोनों लिंगों से संबंधित है। वास्तव में जो मायने रखता है वह यह है कि लोगों को सुरक्षित और संरक्षित महसूस करना चाहिए।”
जल्द आएंगी इस फिल्म में नजर
वहीं बता दें कि पोन्नियिन सेलवन की सफलता के बाद एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘लाल सलाम’ में नजर आने वाली है। वहीं अटकलें लगाए जा रहे है कि यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं कि गई है।
ये भी पढ़े:
- Amitabh Flipkart Controversial AD: फ्लिपकार्ट के एड से अमिताभ पर लगा गुमराह करने का आरोप, शुरू हुई कार्रवाई
- ENG vs NZ CWC 2023: ENG और NZ के…
- Kanpur Crime: कुंडली दिखाने के बहाने ज्योतिषाचार्य के घर चोरी, उड़ा ले गए लाखों का सामान