India News (इंडिया न्यूज़), Aishwarya Rai Cannes 2023 First Look, मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) से अब ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की पहली झलक सामने आ गई है। बता दें कि इस फेस्टिवल में वो अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आएंगी। सामने आई पहली झलक में उन्होंने ग्रीन कलर की वैलेंटिनो आउटफिट पहन रखी है। ऐश्वर्या राय ने कांस 2023 (Cannes 2023) के पहले अपीयरेंस में स्पेशल शिमरी ग्रीन खप्तान आउटफिट पहन रखा है। यह वैलेंटिनो का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या राय की कान्स से पहली झलक आई सामने
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का आउटफिट, किसी का भी ध्यान आकर्षित कर सकता है। इस बीच उनकी हाई हील्स चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐश्वर्या राय फिल्म जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा के साथ पोज देती नजर आ रही है।
इस दौरान उन्होंने केप स्टाइल गाउन पहन रखा है। उन्होंने मैट फिनिश वाला मेकअप कर रखा है और डार्क लिपस्टिक लगा रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और वो पोज देती हुई नजर आ रही है। उन्होंने पीवीसी हाई हील्स पहन रखी है। इस फोटो पर कई लोग अपने रिएक्शन दे रहें हैं।
2002 से ऐश्वर्या राय कांस में ले रही हैं भाग
ऐश्वर्या राय फिल्म फेस्टिवल में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ भाग लेने पहुंची है। उनका कांस में जोरदार स्वागत किया गया। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों का एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। इसके पहले जब वो कांस के लिए निकली थी, तब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल में लगातार 2002 से भाग ले रही हैं।
उन्होंने इस अवसर पर कई लोकप्रिय डिजाइनरों की डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं। इनमें सब्यसाची का नाम भी शामिल है। ऐश्वर्या राय के अलावा सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, उर्वशी रौतेला ने भी फेस्टिवल में भाग लिया है।