Hindi News / Entertainment / Ajaz Khan Rape Case When She Did Not Become A Muslim He Raped Her You Will Get Goosebumps After Knowing This Act Of Ajaz Khan Hindu Actress Opened Her Mouth Case Registered

नहीं बनी मुस्लिम तो कर दिया रेप, एजाज खान की ये करतूत जान खड़े हो जाएंगे रोंगटें, हिन्दू एक्ट्रेस ने खोला अपना मुंह, केस दर्ज

Ajaz Khan Rape Case: शो हाउस अरेस्ट में लड़कियों के कपडे उतरवाने के बाद उनके साथ अश्लील हरकतें करने वाले एजाज खान के ऊपर मुसीबतोंका पहाड़ टूट पड़ा है।

BY: Yogita Tyagi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),  Ajaz Khan Rape Case: शो हाउस अरेस्ट में लड़कियों के कपडे उतरवाने के बाद उनके साथ अश्लील हरकतें करने वाले एजाज खान के ऊपर मुसीबतोंका पहाड़ टूट पड़ा है। पहले एजाज के ऊपर ‘हाउस अरेस्ट’ में हुई अश्लीलता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था जिसके बाद अब उनके खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप केस दर्ज हुआ है। एक एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

एक्ट्रेस ने एजाज खान पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित एक्ट्रेस के मुताबिक एजाज खान ने उसे अपने हाउस अरेस्ट शो में होस्ट की भूमिका देने के लिए बुलाया था। जब शूटिंग चल रही थी, तब एजाज खान ने पहले पीड़िता को प्रपोज किया और बाद में इस्लाम धर्म अपनाकर शादी करने का वादा किया। वह एक्ट्रेस के घर गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ रेप किया। जिसके बाद रविवार के दिन शाम के समय पीड़िता ने चारकोप थाने में केस दर्ज कराया था। मामले में एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64 (2एम), 69, 74 के तहत केस दर्ज हुआ है।

‘नर्क में जाऊंगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं…’ देश के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर का बड़ा बयान, कहा – दोनों तरफ से मिलती हैं गालियां

Ajaz Khan Rape Case

‘उसने मेरी पैंट में हाथ डाल दिया’, Ram Kapoor की बीवी संग हुई ऐसी घिनौनी हरकत, खुलासे के बाद मचा बवाल

शो पर भी मचा बवाल

पिछले कुछ समय से शो हाउस अरेस्ट को लेकर विवादों में हैं। उनका रियलिटी शो हाउस अरेस्ट हाल ही में उल्लू ऐप पर आया था। इस शो को एजाज खान होस्ट कर थे। इस शो के एक एपिसोड के अंदर लड़कियों से उनके कपड़े निकलवा लिए गए थे। इसके साथ ही शो में कुछ अश्लील सीन भी दर्शाए गए। इस मामले के बाद से एजाज खान विवादों में घिरे हुए हैं। एजाज खान की काफी आलोचना हुई थी। साथ ही शो को बैन करने की मांग भी की गई थी। अब शो बंद हो चुका है। शो के सभी एपिसोड ऐप से हटा दिए गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू ऐप को असभ्य और अश्लील कंटेंट दिखाने के लिए समन भेजा था।

‘जब तक इस्लाम है, आतंकवाद रहेगा…’ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बांग्लादेशी लेखिका ने दिया बड़ा बयान, कहा – मदरसे नहीं होने चाहिए

Tags:

Ajaz Khan Rape Case
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue