India News (इंडिया न्यूज़), Akshara Singh Bhojpuri Maa Durga Song: भोजपुरी सिनेमा की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। देशभर में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लोग काफी पसंद करतें है। सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह एक एक्ट्रेस होने के साथ काफी अच्छी सिंगर भी हैं। अब हाल ही में अक्षरा का एक नया गाना आया है, जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने में वो मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहीं हैं। उनके इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

आपको बतो दें कि भोजपुरी की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। ये गाना उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये गाना नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा पर बनाया गया है। इस गाने की बात करें तो इसके बोल हैं, “मां मुझे तेरे संग रहना है।” अक्षरा इस गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रहीं हैं। इस गाने से साफ है कि वो बंगाली स्टाइल में पूजा करती नजर आ रहीं हैं और डांस भी कर रहीं हैं। इस दौरान अक्षरा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसका बॉर्डर रेड कलर का है। बंगाली वेशभूषा में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है।

अक्षरा के गाने पर लोगों ने दिए ये रिएक्शन

अक्षरा सिंह ने ये गाना शेयर करने के साथ ही फैंस संग एक खास रिक्वेस्ट भी की है। अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “‘मां मुझे तेरे संग रहना है’, प्लीज एक बार सुनना, एक नई कोशिश है। जय माता दी।”

फैंस भी अक्षरा के इस गाने पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘जय शेरा वाली मां।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘टैलेंट प्लस ब्यूटी।’ तो किसी फैन ने लिखा, ‘बहुत ही पीसफुल सॉन्ग है।’

बिग बॉस ओटीटी 1 में नजर आईं थी अक्षरा सिंह

बता दें कि अक्षरा सिंह का गाना ‘मैंने नहीं बुलाया इधर आने का नहीं’ काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने को काफी ज्यादा व्यूज मिले थे और अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी रातोंरात बढ़ गई थी। इस गाने के बाद अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी के सीजन 1 में भी हिस्सा लिया था।

 

Read Also: Ira Khan on Depression: आमिर खान की बेटी आइरा को उनके मंगेतर ने डिप्रेशन से किया था बाहर (indianews.in)