होम / New year Holiday जंगल सफारी में एंज्वॉय करते नजर आए आलिया-रणबीर

New year Holiday जंगल सफारी में एंज्वॉय करते नजर आए आलिया-रणबीर

Prachi • LAST UPDATED : January 1, 2022, 12:25 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
New year Holiday: बॉलीवुड हॉट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल इस कपल के रिलेशनशिप पर बी टाउन के गलियारों में चर्चा होती रहती है। वैसे आलिया और रणबीर अक्सर साथ-साथ ही नजर आते हैं। ऐसे में न्यू इयर के खास मौके पर जब कपल्स हॉलिडे (New year Holiday) मनाने के लिए बाहर निकल गए हैं। तब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कैसे पीछे रहते। हाल ही में न्यूज आई थी कि दोनो आउट आफ कंट्री है। अब इनके न्यू इयर वेकेशन की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

(New year Holiday) फोटोज को फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ रणबीर कपूर भी वेकेशन एज्वॉय करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों किस जगह छुट्टियां मना रहे हैं लेकिन इतना कन्फर्म है कि यह एक वाइल्ड लाइफ सफारी है। बता दें कि आलिया ने अपने इस वकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘साल 2022 को कुछ हकुना मताता एनर्जी दे रही हूं। सुरक्षित रहें, मुस्कुराएं, सादा बने रहें और ज्यादा प्यार करें। हैप्पी न्यू इयर।’

वैसे आलिया ने जैसे हकुना मताता लिखा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल इस समय अफ्रीका में कहीं हो सकता है। वहीं आलिया और रणबीर की इन फोटोज को फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इइस पर अर्जुन कपूर का कॉमेंट दिलचस्प है जहां उन्होंने पोस्ट पर कॉमेंट किया है, ‘नादान परिंदे।’ अर्जुन कपूर खुद अभी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और होम क्वॉरेंटीन हैं।

Read More: Murder At Teesri Manzil 302 Movie Review 14 साल बाद इरफान खान की फिल्म हुई रिलीज

Read More: Welcome 2022 प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर किया नए साल का स्वागत

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
Lok Sabha Elections 2024: छात्र नेता, कुल संपत्ति…, जानें कुरूक्षेत्र सीट से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स
ऑयली स्किन के कारण पिंपल्स की बढ़ रही है समस्या, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं छुटकारा
ADVERTISEMENT