India News (इंडिया न्यूज़), Anil Kapoor Housefull 5: बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने किनारा कर लिया है। वह इस फिल्म में काम करते नजर नहीं आएंगे। बताया गया कि अनिल कपूर ने फीस की वजह से फिल्म ‘हाउसफुल 5’ छोड़ दी है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) हिस्सा बन सकते हैं। गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘हाउसफुल’ में नजर आए थे।
हाउसफुल 5 से अनिल कपूर ने इस वजह से किया किनारा
रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कपूर ने फिल्म ‘हाउसफुल 5’ छोड़ दी है। अनिल कपूर की फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ फीस को लेकर बात नहीं बन पाई। अनिल कपूर के फिल्म छोड़ने की वजह से मेकर्स नाना पाटेकर (Nana Patekar) के किरदार पर फिर से काम कर रहे हैं। दरअसल, पहले फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नाना पाटेकर की केमिस्ट्री अनिल कपूर के साथ दिखाई जानी थी।
अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि अर्जुन रामपाल इस फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से अनिल कपूर के छोड़ने और अर्जुन रामपाल की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
हाउसफुल 5 के शूटिंग शेड्यूल में नहीं हुआ बदलाव
रिपोर्ट में बताया कि फिल्म की कास्टिंग में बदलाव के बाद भी ‘हाउसफुल 5’ के शूटिंग शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिल्म अपने तय समय साल 2025 में दिवाली पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग अगस्त में यूके में शुरू होगी। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फैंस को फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल’ के सभी पार्ट ने लोगों का जमकर एंटरटेनमेंट किया है।