इंडिया न्यूज़ (Anil Kapoor): बॉलीवुड में चार दशकों से भी ज़्यादा अपने अभिनय का कमाल दिखाने वाले अनिल कपूर, जिन्हें बॉलीवुड का सबसे भरोसेमंद और अच्छा दिखने वाला अभिनेता माना जाता है। उनकी सफलता की कहानी सभी ने सुनी है लेकिन उसके पीछे का परीक्षण काफी कम लोग जानते हैं। क्या आपको पता था कि अनिल कपूर का पूरा परिवार संघर्ष के दिनों में पृथ्वीराज कपूर की गैरेज में रहता था। आज के इस रिपोर्ट में हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताएंगे।

अनिल कपूर का परिवार रहता था पृथ्वीराज की गैरेज में

आपको बता दें कि अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर पृथ्वीराज के चचेरे भाई थे और जब अनिल अपने परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हुए थे। तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। ऐसे में वह कुछ सालों तक पृथ्वीराज के गैरेज में रहें थे। बाद में उन्होंने चॉल के अंदर एक कमरा किराए पर लिया था। जिसमें वह काफी लंबे समय तक रहे।

अनिल कपूर की शुरुआती दिनों का संघर्ष

अनिल कपूर ने कई इंटरव्यूज में यह जाहिर किया है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए की थी क्योंकि उनके पीछे परिवार था जिसका भरन पुष्ण उनको करना था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पीछे उनका परिवार हमेशा उनका समर्थन करने के लिए खड़ा रहता था। साथ ही बता दे कि अनिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि “मैं और मेरा परिवार भाग्यशाली रहे कि वह उस परेशानी से बाहर निकल पाए, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि अगर वैसे ही परिस्थिति दोबारा आएगी तो मैं अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए दो बार नहीं सोचेंगे”

अनिल कपूर की आने वाली फिल्म

अनिल कपूर जल्द ही संदीप रेड्डी की आने वाली फिल्म एलियन में नजर आएंगे। जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है। साथ ही इसमें बॉबी देओल, परिणीति चोपड़ा को भी देखा जाएगा। इसके अलावा अनिल कपूर करण जौहर की तख्त का भी हिस्सा बनने वाले हैं। इस फिल्म में कई कलाकार शामिल होंगे। जिसमें से रणबीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, करीना कपूर खान और जानवी कपूर के नाम शामिल हैं।

 

ये भी पढे़: अमिताभ के साथ लगातार तीन हिट देने के बाद भी बॉलीवुड छोड़ विदेश में जा बसी अभिनेत्री