होम / Anupam Kher ने बेटे Sikandar को पुरानी फोटो शेयर करके दी Birthday की बधाई

Anupam Kher ने बेटे Sikandar को पुरानी फोटो शेयर करके दी Birthday की बधाई

Prachi • LAST UPDATED : October 31, 2021, 4:40 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Anupam Kher ने बेटे सिकंदर खेर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अनुपम ने सिकंदर (Sikandar) की इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनको बर्थडे (Birthday) विश किया। अभिनेता ने बेटे के लिए एक विशेष संदेश भी लिखा। गौरतलब है कि सिकंदर, अनुपम खेर को ‘खेर साब’ बुलाते हैं। इस बेहद पुरानी तस्वीर में अनपुम, उनकी पत्नी किरण खेर (Kirron Kher) और सिकंदर खेर हैं। यह एक पारिवारिक फोटो है।

अनुपम खेर ने लिखा कि उन्होंने अपने बेटे से बहुत कुछ सीखा है। फोटो में किरण और अनुपम खेर बैठे हुए हैं और सिकंदर खेर उनके पीछे खड़े हैं। सभी कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं। अनुपम ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय सिकंदर खेर! भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। आपके साथ बड़ा होना अद्भुत रहा है। मैं अक्सर स्वीकार नहीं करता, लेकिन मैंने आपसे बहुत- सी चीजें सीखी हैं। मुझे आप पर गर्व है। जिस तरह से आप एक अभिनेता के रूप में अपनी पसंद बना रहे हैं। आपका साल शानदार रहे। आशीर्वाद!”

(Anupam Kher) इस तस्वीर को 63 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं

सिकंदर ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, थैंक्यू एंड लव यू डैड! आप एक महान पिता और दोस्त रहे हैं.. और हमेशा मेरे लिए तब रहे जब मुझे किसी की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

अनुपम और सिकंदर ने लॉकडाउन के दौरान एक साथ काफी वक्त बिताया था। इस तस्वीर को 63 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और यूजर्स सिकंदर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सिकंदर खेर ने सोनम कपूर की कजन प्रिया सिंह से साल 2016 में सगाई की थी। हालांकि सगाई के तुरंत बाद ही दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया था।

More Read : T20 World Cup अनुष्का-विराट की बेटी वामिका परी बनी नजर आई

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT