Virat Kohli & Anushka Sharma
India News (इंडिया न्यूज़): भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली जिन्हें लोग अकसर रन मशीन के नाम से भी जानते हैं। विराट कोहली ने करियर में एक और अंतरराष्ट्रीय शतक अपने नाम कर लिया है। एशिया कप 2023 के दौरान श्रीलंका मे हुए पाकिस्तान के खिलाफ विराट के शानदार बल्लेबाजी ने सभी को चौंका दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेटर कोहली फैंस के बीच छाए हुए है।
आपको बता दें किंग कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। वो एक-दूसरे की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इसके पहले भी कई बार अनुष्का ने अपने पति की शानदार सफलता पर उनकी तारीफ करती रहती हैं।
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में चौथा शतक लगाकर लोगों का दिल जीत लिया है। विराट कोहली के अपने कैरियर के 77वें इंटरनेशनल शतक जड़ कर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि यह विराट की वहीं वनडे करियर की यह उनकी 47वीं सेंचुरी है। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने विराट कोहली की फोटो लगाकर उस पर लिखा, ‘सुपर नॉक, सुपर गाय’
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है। पावर कपल विरुष्का अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं।
अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। यह फिल्म वुमेन क्रिकेट की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बेस्ड है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Today Rashifal of 19 December 2024: 19 दिसंबर 2024 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 महापर्व के आयोजन…
India News (इंडिया न्यूज)Prayagraj Tirth Purohit: तीर्थराज प्रयागराज का नाम आते ही हमारी स्मृति में…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: योगी सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए विभिन्न आयामों…
India News (इंडिया न्यूज)Natural Farming in UP: भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने…
Russia Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव…