India News (इंडिया न्यूज़), Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड के फेमस कपल्स की लिस्ट में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम जरूर आता है। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है और ये दोनों अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं। हालांकि, बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं थीं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं निकली। फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ये कपल एक कार में नजर आ रहा है। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को छोड़ने उनके घर तक गए थे। अब अर्जुन का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
यह भी पढ़े: Bhool Bhulaiyaa 3: Kartik Aaryan ने भूल भुलैया 3 की शुरू की शुटिंग, फोटो शेयर कर दिया ये बड़ा अपडेट
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का बीते 6 साल से रिलेशनशिप में हैं और दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार में ये कपल बैठा नजर आ रहा है। मलाइका को उनके आपर्टमेंट तक छोड़ने के लिए अर्जुन अपनी कार से गए थे। अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को उनके घर छोड़ने गए तो फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं। फैंस अर्जुन को परफेक्ट बॉयफ्रेंड बता रहें हैं।
यह भी पढ़े: Kareena Kapoor ने किसी हॉट के लिए अपने एक्स को छोड़ने का किया खुलासा, बताया फिल्म टशन ने कैसी बदली लाइफ
इस वजह से दोनों में हुआ था ब्रेकअप!
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया गया कि अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते से छोटा सा ब्रेक लिया था। इसके पीछे की वजह शादी बताई जा रही है। अर्जुन और मलाइका में से कोई एक शादी के लिए अभी तैयार नहीं है। लेकिन उन्हें ये एहसास हो गया है कि अलग होना कोई समाधान नहीं हैं।
यह भी पढ़े: लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में स्पीच देने वाले पहले कपल बनेंगे Parineeti Chopra और Raghav Chadha