होम / Aryan Khan Released आर्यन खान को लेने जेल पहुंचने वाला रवि सिंह कौन है

Aryan Khan Released आर्यन खान को लेने जेल पहुंचने वाला रवि सिंह कौन है

Prachi • LAST UPDATED : October 30, 2021, 11:35 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Aryan Khan Released : शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आज 30 अक्टूबर को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद मुंबई के आर्थर रोड जेल से बाहर आ गए हैं। आर्यन खान को 14 शर्तों के साथ जमानत दी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्यन खान को जेल से लाने के लिए शाहरुख खान ने अपने सबसे विश्वासी बॉडीगार्ड रवि सिंह (Ravi Singh) को भेजा था। रवि सिंह बॉडीगार्ड पिछले कई सालों से शाहरुख खान के साथ है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रवि सिंह (Ravi Singh) कौन है? पिछले कई दिनों से आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई हो या एनसीबी कार्यालय में पूछताछ हो, रवि सिंह बार-बार इन ठिकानों में नजर आते रहे हैं। इस वजह से आज जब आर्यन खान को लेने रवि सिंह आर्थर रोड जेल पहुंचे तो लोगों का ध्यान रवि सिंह पर गया।

(Aryan Khan Released) 10 सालों से किंग खान के साथ हैं रवि सिंह

पिछले दस सालों से रवि सिंह शाहरुख खान के साथ हैं। वे शाहरुख खान के बॉडीगार्ड होने के नाते उनके साए की तरह हमेशा आस-पास दिखाई देते हैं। 13 अक्टूबर के दिन शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी जब मुंबई सेशंस कोर्ट आई थीं, तब भी रवि सिंह उनके साथ थे।

(Aryan Khan Released) सबसे महंगे बॉडीगार्ड है रवि सिंह

Ravi Singh बॉलीवुड के सबसे महंगे बॉडीगार्ड्स में से एक माने जाते हैं। कुछ दिनों पहले इस बात की चर्चा हुई थी कि रवि सिंह को शाहरुख खान महीने के 2 करोड़ 7 लाख रुपए सैलरी देते हैं। बता दें कि रवि सिंह शाहरुख खान की सुरक्षा के प्रमुख हैं। उन पर शाहरुख के साथ ही उनके परिवार की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है। आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान की सुरक्षा का खयाल भी रवि सिंह की टीम करती है। शाहरुख खान के हर दिन का टाइम टेबल रवि सिंह के पास होता है। रवि हर वक्त शाहरुख के साथ रहते हैं।

(Aryan Khan Released) 2014 में चर्चा में आए थे

रवि को लेकर 2014 में खबर आई थी, जिसके मुताबिक बांद्रा कुर्ला पुलिस स्टेशन में उन्हें डिटेन करके रखा गया था। रवि पर मराठी एक्ट्रेस शरवरी को एक्सेस होने के बावजूद अवॉर्ड शो के बैकस्टेज पर ना जाने देने का आरोप था। कहा ये भी गया था कि रवि ने भीड़ को संभालते हुए कथित रूप से शरवरी को धक्का दे दिया था और वह गिर गई थीं। खबरों के मुताबिक, रवि को पुलिस ने वार्निंग देकर छोड़ दिया था। उनपर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

Read More: Puneeth Rajkumar के निधन के बाद दान की गईं उनकी आंखें, एक्टर चेतन भी करेंगे नेत्रदान

Connect With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें