होम / Babita Birthday बबीता ने अपने प्यार की खातिर छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री

Babita Birthday बबीता ने अपने प्यार की खातिर छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री

Prachi • LAST UPDATED : April 20, 2022, 12:10 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Babita Birthday: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा बबीता (Bollywood Actress Babita) और एक्टर रणधीर कपूर की पत्नी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि बबीता हमेशा से अपनी अलग अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। वह बी टाउन फेमस अभिनेत्री करिश्मा और करीना कपूर की मां हैं। बबीता ने अपने करियर में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। उनका जन्म 20 अप्रैल 1948 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। बबीता की पूरी पढ़ाई मुंबई से हुई है। बता दें कि बबीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1966 में फिल्म दस लाख से की थी। इस फिल्म में बबीता को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद उन्हें राज, एक श्रीमान एक श्रीमती, हसीना मान जाएगी, फर्जी और पहचान जैसी फिल्मों में देखा गया था।

Babita

वहीं उनका बबीता हरी शिवदासानी से बबीता कपूर बनने का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने बॉलीवुड में बबीता के छोटे करियर होने की वजह उनकी मोहब्बत भी रही हैं। वह जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थीं तो उन्हें अभिनेता रणधीर कपूर से प्यार हो गया था। साल 1971 बबीता की जिंदगी के लिए काफी टर्निंग प्वॉइंट रहा। इस साल वह अभिनेता रणधीर कपूर के साथ फिल्म कल आज और कल में नजर आई थीं।

Babita_kapoor

इस फिल्म के सेट से ही बबीता और रणधीर की लव स्टोरी शुरू हुई थी।  रणधीर कपूर से शादी करने से पहले बबीता इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा बन चुकी थीं, लेकिन शादी के लिए उन्हें फिल्मी पर्दे से दूर होना पड़ा। कपूर खानदान की परंपरा के अनुसार उनके परिवार की बहू या बेटी फिल्मों में काम नहीं करती। इसलिए रणधीर और बबीता की शादी के लिए कपूर परिवार तैयार नहीं था। अपने प्यार को पाने के लिए बबीता ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था और साल 1971 में राजकपूर के बड़े बेटे रणधीर के साथ सात फेरे ले लिए थे।

हालांकि, बबीता और रणधीर कपूर की यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली सकी और दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। इसके बाद बबीता अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर अपने पति रणधीर से अलग रहने लगीं। अपने पति से अलग होने के बाद अकेले ही बबीता ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश की। खासकर करिश्मा की परवरिश और उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित करने में उन्होंने काफी मेहनत की। हालांकि कुछ सालों बाद रणबीर कपूर और बबीता के बीच चीजें बेहतर हुईं तो दोनों फिर से अक्सर साथ में देखा जाता है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Read More: Soha Ali Khan Enjoys Pool Party With Daughter एक्ट्रेस ने बेटी संग एंज्वॉय की पूल पार्टी, फोटो वायरल

Read More: Thar Trailer फिल्म में अनिल कपूर पहली बार बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.