होम / Bachchan Pandey New Posters Release अक्षय कुमार स्टारर मूवी होली के मौके पर रिलीज होगी

Bachchan Pandey New Posters Release अक्षय कुमार स्टारर मूवी होली के मौके पर रिलीज होगी

Prachi • LAST UPDATED : January 18, 2022, 4:52 pm IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Bachchan Pandey New Posters Release: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक साथ कई प्रोजेक्टस में बिजी रहते हैं। वहीं अब उनकी आने वाली फिल्मों में बच्चन पांडेय भी रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि अक्षय कुमार ने नये पोस्टर्स के साथ अपनी फिल्म बच्चन पांडेय (Bachchan Pandey) की रिलीज डेट का एलान किया है। फिल्म इस साल होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज कैलेंडर के हिसाब से बच्चन पांडेय साल 2022 में अक्षय की पहली रिलीज फिल्म होगी।

अक्षय ने फिल्म के पोस्टर्स शेयर (Bachchan Pandey New Posters Release) करके दिलचस्प अंदाज में जानकारी दी। उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा को टिक करते हुए बताया कि बच्चन पांडेय सारे मसालों से भरपूर फिल्म होगी। इसके साथ उन्होंने लिखा- Loading this Holi. सिनेमाघरों में 18 मार्च को रिलीज होगी। फरहाद सामजी निर्देशित बच्चन पांडेय का का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, सहर्ष शुक्ला और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने दो पोस्टर्स शेयर किये हैं, जिन पर उनका किलर लुक नजर आ रहा है। सिर पर साफा, आंखों पर रंगीन चश्मा, गले में चेन और कंधे पर हथियारों का जखीरा। दूसरे पोस्टर पर एक जुगाड़नुमा गाड़ी में अक्षय अपनी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं और हाथों में हथियार लहरा रहे हैं।

Read More: The Secret Of Love Movie Based On Osho Rajneesh Life रितेश की फिल्म में रवि किशन आएंगे नजर

Read More: Mouni Roy Wedding कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होंगे ये सितारे

Read More: Khesari Lal Yadav New Song Aashiq Release प्रियंका सिंह के साथ रोमांस करते नजर आए खेसारी लाल

Read More: Dhanush And Aishwaryaa Rajinikanth Announce Separation 18 साल बाद अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
Crime News: युवक ने गर्लफ्रेंड के लिए मंगवाया बर्गर, दोस्त के खा जाने पर उतारा मौत के घाट
ADVERTISEMENT