होम / Bharat Ratna Lata Mangeshkar Had Insured Her Voice जानिए इंश्योरेंस लिस्ट में कौन से सेलेब्स है शामिल

Bharat Ratna Lata Mangeshkar Had Insured Her Voice जानिए इंश्योरेंस लिस्ट में कौन से सेलेब्स है शामिल

Prachi • LAST UPDATED : February 6, 2022, 12:23 pm IST

Bharat Ratna Lata Mangeshkar Had Insured Her Voice

इंडिया न्यूज, मंबई:
Bharat Ratna Lata Mangeshkar Had Insured Her Voice: भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रही। आज सुबह 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। भारत की स्वर कोकिला (The Nightingale of India) कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक (National mourning) का ऐलान किया गया है।

उनके सम्मान के रूप में दो दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। ईश्वर ने उन्हें सबसे खास आवाज दी है। तभी तो उन्होंने छह दशकों से ज्यादा संगीत की दुनिया को सुरों से सजाया था। लता दीदी ने 20 भाषाओं में 30,000 से भी ज्यादा गाने गाए थे। अपनी आवाज की कीमत समझते हुए उन्होंने इसका इंश्योरेंस करा रखा था। बता दें कि लता दीदी की पहचान उनकी आवाज से थी। इसलिए उन्होंने इस बेशकीमती चीज को संजोने के लिए इसका इंश्योरेंस करवा रखा था। बता दें कि बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी आवाज समेत बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवाया हुआ है।

बीमा करवाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स

आइए जानते हैं बीमा करवाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपने स्टाइल के साथ-साथ उनकी आवाज भी काफी दमदार है। इन्होंने भी अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसका कॉपीराइड भी करवा रखा है। गलती से भी आप रजनीकांत की आवाज कॉपी करने की मत सोचिएगा वरना बहुत बड़ा फटका लग सकता है।

वहीं बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज का हर कोई कायल है। एक्टिंग और आवाज से लोगों के दिलों को जीतने वाले अमिताभ बच्चन ने भी बीमा करवाया है। उन्होंने भी अपनी आवाज को सुरक्षित रखने के लिए बीमा कराया है। बॉलीवुड स्टार सनी देओल एक्शन और जोरदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने भी अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवाया हुआ है।

वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्माइल का इंश्योरेंस करवा रखा है। उनकी स्माइल दिल को लूटने वाली होती है। बता दें कि सिंगर अदनान सामी अपनी बेहतरीन आवाज के साथ-साथ इंस्ट्रूमेंट्स बजाने के लिए जाने जाते हैं। वो करीब 35 म्यूजिकल 35 इंस्ट्रूमेंट्स बजा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपनी उंगलियों का इंश्योरेंस करवाया है।

मल्लिका शेरावत इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मल्लिका ने पूरी बॉडी का बीमा करवाया हुआ है। वहीं, नेहा धूपिया ने अपने बट का बीमा करा रखा है। एक इंटरव्यू में अदाकारा ने बताया था कि एक कंपनी के अप्रोच करने पर उन्होंने अपने बट का इंश्योरेंस करवा लिया। बट का इंश्योरेंस कराने में कई और अदाकारा शामिल हैं। इसमें एक नाम मिनिषा लांबा का है। जबकि दूसरा नाम राखी सावंत का है। दोनों ने अपने हिप्स का इंश्योरेंस कराया है।

Read More: Lata Mangeshkar Songs List अब उनके गीतों से ही याद किया जायेगा लता दीदी को

Connect With Us : Twitter Facebook


 
          

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.