होम / Bhojpuri Actor Nirahua Upcoming Movie Nach Baiju Naach एक्टर ने शेयर किया लौंडा नाच लुक

Bhojpuri Actor Nirahua Upcoming Movie Nach Baiju Naach एक्टर ने शेयर किया लौंडा नाच लुक

Prachi • LAST UPDATED : January 7, 2022, 2:20 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bhojpuri Actor Nirahua Upcoming Movie Nach Baiju Naach: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर निरहुआ का (Bhojpuri Actor Nirahua) स्टारडम बहुत बड़ा है। यह बात उनकी फैन फॉलोवर्स की संख्या बता देती है। दरअसल निरहुआ भोजपुरी सिनेमा का जाना पहचाना नाम है। अब हाल ही में निरहुआ के नाम से फेमस भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कलाकार दिनेश लाल यादव एक बार फिर से अपनी नई फिल्म को लेकर सामने आ रहे हैं।

लेकिन इस बार आप उनके लुक को देखकर पूरी तरह से चौंक जाएंगे। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2006 में कदम रखा था और तब से लेकर अब तक उन्होंने न जाने कितनी ही हिट फिल्में इस इंडस्ट्री को दी हैं। 15 साल के लंबे करियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाने के बाद अब वो एक ऐसी फिल्म करने की तैयारी कर रहे हैं, जो उनके करियर के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है। यहां तक कि उनका खुद का भी मानना है कि नए साल में उन्होंने एक नया चैलेंज लिया है।

(Bhojpuri Actor Nirahua Upcoming Movie Nach Baiju Naach) दिनेश लाल यादव ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नाच बैजू नाच’ (Nach Baiju Naach) के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिनेश लाल यादव एक सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। मिक्स कलर वाला घाघरा और पर्पल कलर की चोली उन्होंने पहनी हुई है। साथ ही आंखों पर एक चश्मा लगाया हुआ है। कानों में हेडफोन लगाए वो ऐसा लग रहा है कि कोई गाना सुन रहे हैं।

इस आउटफिट के साथ दिनेश लाल यादव ने अपने पैरों में घुंघरू पहना हुआ है। हाथों में अंगूठी, लंबे बाल और मांगटीका में वो एकदम लौंडा नाच (Launda Dance Look) करने वाले लग रहे हैं। और शायद इसीलिए फिल्म का टाइटलर भी है ‘नाच बैजू नाच’। इस तस्वीर को देखने के बाद तो ये लगता है कि इस फिल्म में दिनेश लाल यादव ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा दिनेश लाल यादव की आने वाली फिल्मों में आई मिलन की रात, दूल्हा हिंदुस्तानी, आए हम बाराती बारात लेके और गोवर्धन दैसी फिल्में हैं।

Read More:  Bigg Boss 15 Update News शो में टीआरपी बढ़ाने के लिए फिनाले से पहले एंट्री करेंगे ये सितारे

Read More: Shahid Kapoor ने शेयर किया नो बियर्ड लुक, यूजर्स बोले- कोई और आपसे बेहतर नहीं है

Read More:  Tiger 3 Delhi shoot Schedule Postponed कोरोना की वजह से दिल्ली में होने वाली शूटिंग हुई रद्द

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT