होम / Bhojpuri Cinema New Song भोजपुरी फेमस सिंगर समर सिंह का गाना कर्जा बढ़ा के गईल हो रहा है हिट, अब तक आ चुके हैं 10 लाख व्यूज

Bhojpuri Cinema New Song भोजपुरी फेमस सिंगर समर सिंह का गाना कर्जा बढ़ा के गईल हो रहा है हिट, अब तक आ चुके हैं 10 लाख व्यूज

India News Editor • LAST UPDATED : January 26, 2022, 12:20 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Bhojpuri Cinema New Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह अपने देसी स्टाइल और गायकी के लिए जाने जाते हैं। उनके हर गाने को दर्शकों की ओर से खूब पसन्द किया जाता है। वो जब भी आते हैं तहलका मचा देते हैं। ऐसे में हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुए समर के वीडियो सॉन्ग ‘कर्जा बढ़ा के गईल’ को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने पर अब तक इसे 10 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

10 लाख अधिक व्यूज आ चुके हैं (Bhojpuri Cinema New Song)

समर सिंह के इस गाने को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। जिसके अबतक गाने के 10 लाख अधिक व्यूज आ चुके हैं। 10 लाख व्यूज पार करने के बाद समर सिंह ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया है, और इतना ढ़ेर सारा प्यार देने के लिये शुभचिंतकों का आभार जताया है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। दोनों के बीच गजब की एक्टिंग देखने को मिल रही है। गाने में महिमा ने उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया है। दोनों कलाकारों का ये बड़ा जानदार गाना है। इसमें जबरदस्त डांस मूव्स और खांटी देशी अन्दाज देखने को मिल रहा है।

प्यार के चक्कर में कर्जे में डूबे समर (Bhojpuri Cinema New Song)

कर्जा बढ़ा के गईल गाने को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच होने वाली नासमझी और फिजूलखर्ची को लेकर फिल्माया गया है कि वो कैसे एक लड़की लड़के को धोखा देकर चली जाती है और लड़का फिजूलखर्ची करके कर्ज में डूब जाता है। समर सिंह ने इस गाने में उसी कंगाल लड़के का रोल प्ले किया है और दोस्तों के साथ दुख बांटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं महिमा सिंह भी कहर बरपाती नजर आ रही हैं। उनकी बला को देख कोई भी पागल हो जाए।

Bhojpuri Cinema New Song

Also Read : Bhojpuri Cinema New Song 2022: कोहराम मचा देने वाले Samar Singh और Akanksha Dubey का गाना ‘भतार पटिदार संग पियता रे माई’ हुआ फ्लॉप, जानें इसका कारण

Also Read : Bhojpuri Actress Poonam Dubey भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने किया सामी सामी सांग पर डांस, लोग बोले कमर लचक जाएगी पंडिताइन

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें